संभल की शाही जामा मस्जिद वाले इलाके में NDTV का इलेक्शन एक्सप्रेसवे पहुंचा, जहां स्थानीय लोगों से इलाके के माहौल, व्यापार और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बातचीत की गई. इस दौरान एक स्थानीय चाय विक्रेता ने बताया कि इलाके में किसी तरह का डर या तनाव नहीं है और व्यापार सामान्य रूप से चल रहा है. उन्होंने कहा कि मस्जिद से जुड़े विवाद के बावजूद उनके कारोबार पर कोई खास असर नहीं पड़ा है और लोग पहले की तरह आते-जाते हैं. चुनावी माहौल के बीच स्थानीय लोगों का कहना है कि उन्हें शांति और विकास चाहिए, जबकि चाय विक्रेता ने सरकार के कामकाज पर भी संतोष जताया. देखिए संभल की गलियों से ग्राउंड रिपोर्ट और जानिए जनता का मूड क्या कहता है.

