बिहार में मानसी से खगड़िया के बीच चलती ट्रेन में मोबाइल चोरी की कोशिश करने वाले एक युवक को यात्रियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया. आरोपी ट्रेन की खिड़की के बाहर से यात्री का मोबाइल छीनने की कोशिश कर रहा था, तभी यात्रियों ने उसका हाथ पकड़ लिया. इसके बाद युवक काफी दूर तक ट्रेन के बाहर लटका रहा और यात्रियों ने उसे खगड़िया स्टेशन तक पकड़े रखा. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. स्टेशन पहुंचने पर आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया, जहां उसे गिरफ्तार कर लिया गया.

