बिहार के वैशाली जिले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के बाद एक समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब सीएम का हेलीकॉप्टर उड़ान भरने के बाद कुछ देर तक हवा में ही मंडराता रहा. हेलीकॉप्टर के नीचे आने की स्थिति बनते ही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद लोगों में चिंता बढ़ गई और सुरक्षाकर्मी तुरंत अलर्ट हो गए. अक्षयवट राय स्टेडियम में तैनात कमांडो और प्रशासनिक अधिकारियों ने एहतियातन मैदान को खाली कराया. कुछ देर बाद हेलीकॉप्टर ने दोबारा ऊंचाई पकड़ी और आगे के लिए रवाना हो गया. राहत की बात रही कि कोई हादसा नहीं हुआ.

