Hot Topics

स्विगी इंस्टामार्ट को FSSAI के 9 नोटिस:खराब और एक्सपायर्ड खाना डिलीवरी करने की शिकायतें, बच्चे के फूड प्रोडक्ट को लेकर भी मामला सामने आया

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

फूड रेगुलेटर FSSAI ने क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म स्विगी इंस्टामार्ट को कुल 9 नोटिस जारी किए हैं। यह कार्रवाई ग्राहकों से मिली शिकायतों के बाद की गई है, जिनमें प्लेटफॉर्म द्वारा सड़ा हुआ, दूषित और एक्सपायर्ड खाना सप्लाई करने के आरोप लगाए गए हैं। रेगुलेटर ने स्विगी इंस्टामार्ट से इस पूरे मामले पर स्पष्टीकरण और कम्पलायंस रिपोर्ट मांगी है। यदि कंपनी तय समय में सही जवाब नहीं देती है, तो उसके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की जाएगी। बच्चे का खराब खाना वापस लेकर दोबारा भेजा FSSAI ने ग्राहकों से मिली शिकायतों की डिटेल साझा करते हुए बताया कि एक बेहद गंभीर मामले में बच्चों के खाने का प्रोडक्ट बेहद खराब और असुरक्षित हालत में डिलीवर किया गया था। इस प्रोडक्ट में खराबी थी और इसे गलत तरीके से स्टोरेज करने की बात सामने आई थी । इतना ही नहीं ग्राहक द्वारा इसे वापस करने के बाद भी कथित तौर पर इसी खराब प्रोडक्ट को दोबारा सप्लाई कर दिया गया। इसके अलावा, ग्राहकों ने स्विगी इंस्टामार्ट के जरिए खराब अंडे, खराब दूध और डैमेज पैकेज्ड फूड आइटम्स की डिलीवरी मिलने की भी शिकायतें की हैं। बिना वैलिड लाइसेंस के बिक रहा था सामान जांच के दौरान FSSAI ने पाया कि प्लेटफॉर्म पर वेंडर्स के ऑनबोर्डिंग और वेरिफिकेशन सिस्टम में बड़ी कमियां हैं। स्विगी इंस्टामार्ट पर कुछ ऐसे फूड बिजनेस लिस्टेड पाए गए जिनका FSSAI लाइसेंस नंबर या तो गलत था, इनवैलिड था या फिर था ही नहीं। इतना ही नहीं, कई फूड बिजनेस पार्टनर्स को उन नामों के तहत लिस्ट किया गया था जो उनके आधिकारिक FSSAI रजिस्ट्रेशन नाम से बिल्कुल अलग थे। इससे फूड प्रोडक्ट्स की ट्रेसिबिलिटी यानी वो सामान कहा आया है ये पता लगाना और उनकी क्वालिटी मॉनिटरिंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। शिकायत पर गंभीर नहीं था प्लेटफॉर्म रेगुलेटर के मुताबिक, ग्राहकों ने यह भी आरोप लगाया कि शिकायत दर्ज कराने या मामले को आगे बढ़ाने के बाद भी स्विगी इंस्टामार्ट की तरफ से कोई संतोषजनक रिस्पॉन्स या सुधारात्मक कदम नहीं उठाया गया। एक शिकायतकर्ता ने बताया कि फूड सेफ्टी से जुड़ी इतनी गंभीर चिंता पर ध्यान देने के बजाय प्लेटफॉर्म ने केवल पैसे रिफंड करके अपना पल्ला झाड़ लिया। FSSAI ने साफ किया है कि यह नोटिस सेलर ऑनबोर्डिंग, शिकायत निवारण सिस्टम और फूड सेफ्टी कम्प्लायंस सिस्टम की कमियों को उजागर करता है। सोशल मीडिया पर खुद दी जानकारी, कई और कंपनियों पर भी एक्शन फूड रेगुलेटर पिछले कुछ समय से नियमों का उल्लंघन करने वाले फूड बिजनेस ऑपरेटर्स (FBOs) के खिलाफ काफी सख्त है। FSSAI ने स्विगी इंस्टामार्ट को दिए गए इन 9 नोटिस की जानकारी खुद अपने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर पोस्ट करके दी है। रेगुलेटर ने बताया कि ये नोटिस ग्राहकों की शिकायतों के साथ-साथ खुद संज्ञान लेकर जारी किए गए हैं। हाल ही में FSSAI ने देश की कई बड़ी एनर्जी ड्रिंक्स निर्माताओं, शराब कंपनियों, फूड ब्रांड्स और अन्य क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स को भी नियमों की अनदेखी के लिए नोटिस भेजे हैं। अगर आपको खराब खाना मिले तो क्या करें? ग्राहक FSSAI के ‘Food Safety Connect’ ऐप या नेशनल कंज्यूमर हेल्पलाइन पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकते हैं। केवल रिफंड लेना समाधान नहीं है, एक्सपायर्ड खाना सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। भारत में तेजी से बढ़ रहा क्विक-कॉमर्स मार्केट भारत में क्विक-कॉमर्स मार्केट (स्विगी इंस्टामार्ट, ब्लिंकिट, जैप्टो) बहुत तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन ‘फास्ट डिलीवरी’ के चक्कर में डार्क स्टोर्स पर क्वालिटी चेक और प्रॉपर कोल्ड स्टोरेज की कमी एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.