हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित नीलधारा में कुछ युवकों की लापरवाही उस समय भारी पड़ गई जब उन्होंने अपनी थार गाड़ी की इंजन पावर जांचने के लिए उसे नदी में उतार दिया. लेकिन नदी का तेज बहाव उनकी उम्मीद से कहीं ज्यादा निकला और थार बीच धारा में जाकर फंस गई. स्थिति बिगड़ती देख युवकों ने मदद की गुहार लगाई.


