राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है. पूछताछ के दौरान सामने आया कि चोरी किए गए चढ़ावे की रकम का एक हिस्सा कथित तौर पर शेयर बाजार में निवेश किया गया था. पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की गई कुल रकम कितनी थी और उसे किन-किन माध्यमों में लगाया गया। मामले में वित्तीय लेन-देन और निवेश से जुड़े रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं.


