उत्तर से लेकर पश्चिम तक इस वक्त देश के कई हिस्से मानसून की भारी बारिश की चपेट में हैं. देश की राजधानी दिल्ली और पूरे NCR में लगातार हो रही झमाझम बारिश ने रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया है. सड़कें समंदर बन चुकी हैं, गाड़ियाँ रेंग रही हैं और लोग घंटों लंबे ट्रैफिक जाम से जूझ रहे हैं. इस वीडियो में देखिए ग्राउंड जीरो से हमारे सहयोगियों की लाइव रिपोर्ट और देश के अलग-अलग हिस्सों से आई डराने वाली तस्वीरें.
दिल्ली-NCR का हाल
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम पानी-पानी हो चुके हैं. गाजियाबाद में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है. दिल्ली के लाजपत नगर और रिंग रोड पर जबरदस्त जाम है, तो वहीं ईस्ट ऑफ कैलाश में पेड़ गिरने से रास्ता बाधित हुआ है.
गुरुग्राम (Cyber City) की पोल खुली
सेक्टर 69 में मॉनसून से ठीक पहले ₹105 करोड़ की लागत वाला जो ड्रेनेज प्रोजेक्ट शुरू किया गया था, वह पहली ही बारिश में फेल साबित हुआ. पिछले 4 घंटे से बारिश न होने के बावजूद पूरा इलाका पानी में डूबा हुआ है.


