Hot Topics

एम्बापे के पास मेसी से आगे निकलने का मौका:फ्रांस के स्ट्राइकर वर्ल्ड कप में 7 गोल कर चुके; क्वार्टरफाइल में मोरक्को से मुकाबला

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

FIFA वर्ल्ड कप 2026 आज रात पहला क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा। किलियन एम्बापे की फ्रांस का मुकाबला ‘जायंट किलर्स’ मोरक्को से होगा। मैच बोस्टन स्टेडियम में आज रात 1:30 बजे से खेला जाएगा। फ्रांस के स्ट्राइकर एम्बापे इस टूर्नामेंट में 7 गोल दाग चुके हैं। मेसी 8 गोल के साथ गोल्डन बूट की रेस में सबसे आगे हैं। अगर एम्बापे इस मैच में गोल करते हैं, तो वे मेसी को पीछे छोड़ देंगे। मैच 97- फ्रांस और मोरक्को के बीच वर्ल्ड कप में दूसरी भिड़ंत फ्रांस और मोरक्को के बीच 6 इंटरनेशनल मुकाबले खेले गए हैं। इनमें फ्रांस का एकतरफा दबदबा रहा है। फ्रांस ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है। मोरक्को को सिर्फ 1 में जीत मिली है। 1 मुकाबला ड्रॉ रहा है। FIFA वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें दूसरी बार आमने-सामने होंगी। इससे पहले 2022 के वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में फ्रांस ने मोरक्को को 2-0 से शिकस्त दी थी। मोरक्को इस हार का बदला लेना चाहेगी। फ्रांस ने सभी मैच जीते फ्रांस की टीम इस टूर्नामेंट में अजेय रही है। टीम ने अपने सभी 5 मुकाबले जीते हैं। ग्रुप स्टेज में फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1, इराक को 3-0 और सेनेगल को 3-1 से हराया। राउंड ऑफ 32 में टीम का सामना स्वीडन से हुआ। इसमें टीम ने 3-0 से जीत दर्ज की। फिर राउंड ऑफ 16 में पैराग्वे को 1-0 से हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। मोरक्को भी अब तक अजेय मोरक्को की टीम भी इस वर्ल्ड कप में अब तक कोई मैच नहीं हारी है। ग्रुप स्टेज में टीम ने हैती को 4-2 और स्कॉटलैंड को 1-0 से हराया। वहीं दिग्गज ब्राजील को 1-1 से ड्रॉ पर रोका। राउंड ऑफ 32 में मोरक्को का सामना नीदरलैंड से हुआ। फुल टाइम तक मैच 1-1 से बराबर रहा। आखिरकार पेनल्टी शूटआउट में मोरक्कों ने 3-2 से जीत दर्ज की। राउंड ऑफ 16 में टीम ने कनाडा को 3-0 से हराकर अंतिम-8 में जगह बनाई। एम्बापे की स्ट्राइक Vs हकीमी का डिफेंस फ्रांस की टीम एम्बापे से आक्रामक फिनिशिंग चाहेगी। उनपर मोरक्को के डिफेंस को तोड़ने की जिम्मेदारी होगी। दूसरी ओर मोरक्को स्टार डिफेंडर और कप्तान अचराफ हकीमी के दमपर फ्रांस के अटैक को रोकने उतरेगी। हालांकि मैच में फ्रांस का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद है। दोनों टीमों की पॉसिबल स्टार्टिंग-11: फ्रांस: माइक मैग्नन, जूल्स कौंडे, उपामेकानो, विलियम सलीबा, थियो हर्नांडेज, चुआमेनी, एड्रियन रैबियो, माइकल ओलिस, उस्मान डेमबेले, बार्कोला, किलियन एम्बापे। मोरक्को: यासीन बोनो, अचराफ हकीमी, नायेफ अगुएर्ड, रोमन सिस, नुसैर मजरौई, सोफयान अमराबत, अजेदीन औनाही, सेलिम अमल्लाह, हाकिम जियेच, यूसुफ एन-नेसिरी, सोफियान बौफाल।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.