Hot Topics

सौरव गांगुली ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल होंगे:भारत के 12वें क्रिकेटर बनेंगे; 11 जुलाई को होगा ऐलान

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी घोषणा 11 जुलाई को स्कॉटलैंड के एडिनबर्ग में ICC की सालाना कॉन्फ्रेंस में होगी। गांगुली हॉल ऑफ फेम में जगह बनाने वाले भारत के 12वें क्रिकेटर होंगे। 54वें जन्मदिन पर गांगुली को यह बड़ी उपलब्धि मिलने जा रही है। इसी दिन उनकी बायोपिक ‘दादा- द सौरव गांगुली स्टोरी’ का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया, जिसमें एक्टर राजकुमार राव 2002 नेटवेस्ट ट्रॉफी जीत के बाद लॉर्ड्स की बालकनी में जर्सी लहराते नजर आए। पोस्टर शेयर करते हुए गांगुली ने इसे अपने लिए सबसे बेहतरीन गिफ्ट बताया। 2000 में संभाली थी टीम इंडिया की कमान मैच फिक्सिंग विवाद के बाद 2000 में गांगुली ने भारतीय टीम की कप्तानी संभाली। उन्होंने वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह, युवराज सिंह, जहीर खान, मोहम्मद कैफ और बाद में महेंद्र सिंह धोनी जैसे खिलाड़ियों पर भरोसा जताया। उनकी कप्तानी में भारत ने 2002 चैंपियंस ट्रॉफी जीती, 2003 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल खेला, इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज ड्रॉ की, 2004 में पाकिस्तान में ऐतिहासिक टेस्ट सीरीज जीती और ऑस्ट्रेलिया की 16 मैचों की टेस्ट जीत की लय भी तोड़ी। वनडे में 11 हजार से ज्यादा रन बनाए गांगुली ने भारत के लिए 113 टेस्ट में 7212 रन बनाए, जिसमें 16 शतक शामिल हैं। 311 वनडे में उनके नाम 11363 रन और 22 शतक दर्ज हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 132 विकेट भी लिए। बल्लेबाजी के बाद वे BCCI अध्यक्ष और वर्तमान में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) के अध्यक्ष भी रहे हैं। कपिल देव, सचिन पहले शामिल हो चुके गांगुली के शामिल होने के बाद ICC हॉल ऑफ फेम में भारत के खिलाड़ियों की संख्या 12 हो जाएगी। उनसे पहले बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर, अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, वीनू मांकड़, वीरेंद्र सहवाग, डायना एडुल्जी, नीतू डेविड और महेंद्र सिंह धोनी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं। ——————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… भारत की टी-20 में सबसे बड़ी हार:दूसरा लोएस्ट स्कोर भी बनाया, धोनी बर्थडे पर मैच देखने पहुंचे; वैभव सूर्यवंशी फिर फ्लॉप इंग्लैंड ने तीसरे टी-20 मैच में भारत को 125 रन से हरा दिया। यह टी-20 में भारत की सबसे बड़ी हार है। टीम 76 रनों पर ऑलआउट हुई। इस फॉर्मेट में भारत का यह दूसरा लोएस्ट टोटल है। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.