अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब (गोल्डन टेम्पल) में उस समय एक विदेशी कपल चर्चा का विषय बन गया, जब वे कथित तौर पर अनुचित कपड़ों में परिसर में प्रवेश करने पहुंचे. वीडियो में देखा जा सकता है कि सेवादारों ने उन्हें रोककर गुरुद्वारे की मर्यादा और ड्रेस कोड के बारे में समझाया तथा पूरे और सम्मानजनक कपड़े पहनने की सलाह दी. इसके बाद कपल ने निर्देशों का पालन किया.



