इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुबियांतो ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को याद किया. पीएम मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने मंगलवार को इंडोनेशिया की संसद को भी संबोधित किया. पीएम मोदी को इंडोनेशिया का सबसे बड़ा सम्मान भी दिया गया है. इस अवसर पर पीएम मोदी ने भी नेहरू को याद किया.



