Hot Topics

स्पोर्ट्स अपडेट- न्यूजीलैंड के बेन सीयर्स विंडीज दौरे से बाहर:स्पेन के लामिन यमाल फिट, चोट के बावजूद सेरेना के डबल्स खेलने की उम्मीद

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज बेन सीयर्स टखने की चोट के कारण वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम मैनेजमेंट ने एहतियात के तौर पर उन्हें इलाज के लिए न्यूजीलैंड वापस भेजने का फैसला किया है। उनकी जगह ऑकलैंड एसेस के तेज गेंदबाज बेन लिस्टर को 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड क्रिकेट बोर्ड के अनुसार बेन सीयर्स को मई में आयरलैंड के खिलाफ 4 दिवसीय टेस्ट के बाद से टखने में लगातार दर्द था। इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में खेले गए तीसरे टेस्ट के आखिरी दिन यह परेशानी फिर बढ़ गई। इसके बाद मेडिकल टीम ने उन्हें आराम और आगे के इलाज के लिए स्वदेश भेजने का फैसला किया। बेन लिस्टर अगले कुछ दिनों में गुयाना में टीम के साथ जुड़ेंगे। उन्होंने 2023 में कराची में पाकिस्तान के खिलाफ न्यूजीलैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था। 5 मैचों की वनडे सीरीज 12 जुलाई (न्यूजीलैंड समयानुसार) से गुयाना में शुरू होगी। स्पोर्ट्स की यह खबरें भी पढ़िए… स्पेन के कोच बोले- लामिन यामाल पूरे मैच के लिए फिट स्पेन के हेड कोच लुइस डे ला फुएंते ने कहा है कि 18 साल के स्टार विंगर लामिन यामाल अब पूरी तरह फिट हैं। वे जरूरत पड़ने पर ऑस्ट्रिया के खिलाफ राउंड ऑफ 32 मुकाबले में पूरे 90 मिनट खेल सकते हैं। उनकी रिकवरी लगभग पूरी हो चुकी है। AP के अनुसार फुएंते ने इंगलवुड के सोफी स्टेडियम में कहा- ‘लामिन जितना समय हम उनसे खेलने को कहेंगे, उतना खेल सकते हैं। हमने उनकी रिकवरी को लेकर सावधानी बरती है। अब वह बहुत अच्छा महसूस कर रहे हैं और सबसे बड़ी बात यह है कि वह खुद भी खेलने के लिए बेहद उत्साहित हैं।’ बार्सिलोना के विंगर यामाल ने ग्रुप स्टेज के तीन मैचों में सिर्फ 141 मिनट खेलते हुए एक गोल किया था। अप्रैल में हैमस्ट्रिंग चोट के बाद स्पेन ने उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए उनके खेलने का समय सीमित रखा था। सेरेना के घुटने में हल्की चोट, डबल्स खेलने की उम्मीद 4 साल बाद प्रोफेशनल टेनिस में वापसी कर रही सेरेना विलियम्स विंबलडन के विमेंस सिंगल्स मैच के दौरान चोटिल हो गई हैं। हालांकि, चोट के बावजूद वे विमेंस डबल्स में खेल सकती हैं। सेरेना ने इंस्टाग्राम पर भी चोट की पुष्टि की। 44 साल की सेरेना ने लिखा, ‘विंबलडन की घास पर लौटना बहुत अच्छा लगा। मुझे वाइल्ड कार्ड देने के लिए मैं आभारी हूं। सबसे बड़ी खुशी यह है कि मेरी बेटियों ने देखा कि अपने पसंदीदा सपने को पूरा करने के लिए कभी देर नहीं होती।’ सेरेना की एजेंट जिल स्मोलर ने बताया कि सेरेना मैच के बाद बिना किसी सहारे कोर्ट से बाहर गईं। वे वीनस विलियम्स के साथ डबल्स मुकाबले के लिए तैयार होने की पूरी कोशिश कर रही हैं।

Tags :

Social Blize

http://socialblize.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Tags

Socialblize @2026. All Rights Reserved.