Hot Topics

टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड:अमेरिकी गोल्फर को जेल नहीं जाना पड़ेगा, 27 में रोड एक्सीडेंट हुआ था

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

दिग्गज गोल्फर टाइगर वुड्स का ड्राइविंग लाइसेंस 5 साल के लिए सस्पेंड हो गया है। फ्लोरिडा कोर्ट ने 27 मार्च को हुए रोड एक्सीडेंट को उनकी दूसरी लापरवाही माना है। पहले वुड्स पर नशे की हालत में गाड़ी चलाने का केस चल रहा था, जिसे अदालत ने कम किया है। वुड्स पर 2017 में भी DUI (नशे की हलत में गाड़ी चलाने) का केस चला था। न्यूयॉर्क टाइम्स के अनुसार, 50 साल के वुड्स बुधवार को मार्टिन काउंटी कोर्ट में अपने आरोप बदलने की सुनवाई के लिए पेश हुए। पिकअप से टकरा गई थी वुड्स की कार यह मामला 27 मार्च को हुए कार एक्सीडेंट से जुड़ा है। वुड्स की गाड़ी एक पिकअप ट्रक से टकरा गई थी, जिसके बाद उनकी कार पलट गई। वुड्स और ट्रक के ड्राइवर दोनों को चोट नहीं लगी। वुड्स ने पुलिस को बताया था कि हादसे के समय उन्होंने अपना फोन नीचे देखा और रेडियो स्टेशन बदल रहे थे। सोब्रायटी टेस्ट में फेल, गिरफ्तारी भी हुए थे सोब्रायटी टेस्ट में फेल होने के बाद वुड्स को गिरफ्तार किया गया था। ब्रीथलाइजर में शराब का कोई अंश नहीं मिला, लेकिन वुड्स ने यूरिन टेस्ट कराने से इनकार कर दिया। वुड्स ने अफसरों को बताया था कि उन्होंने कुछ गोलियां ली थीं। मार्टिन काउंटी शेरिफ ऑफिस से जारी गिरफ्तारी के हलफनामे के अनुसार वुड्स की जेब से बाद में हाइड्रोकोडोन की 2 गोलियां मिली थीं। यह हलफनामा द एथलेटिक ने देखा है। अफसरों ने वुड्स को ‘सुस्त’ बताया था। इसके बाद उन पर प्रॉपर्टी डैमेज के साथ DUI और कानूनी यूरिन जांच कराने से इनकार करने का आरोप लगाया गया था। वकील ने दोनों आरोपों में निर्दोष बताया था वुड्स के वकील डगलस डंकन ने 31 मार्च को उनकी ओर से दोनों आरोपों में निर्दोष होने की दलील दी थी। उन्होंने जूरी ट्रायल की मांग भी की थी। उसी दिन वुड्स ने कुछ समय के लिए ‘खुद को अलग करने’ और ‘इलाज कराने’ की बात कही थी। उन्हें देश से बाहर जाने की अनुमति दी गई थी। उन्होंने स्विट्जरलैंड के एक रिहैब सेंटर में कई हफ्ते बिताए थे। 2017 में भी DUI केस हुआ था डंकन 2017 के DUI केस में भी वुड्स के वकील थे। उस केस में वुड्स ने लापरवाही से ड्राइविंग का आरोप स्वीकार किया था। DUI डायवर्जन प्रोग्राम पूरा किया था। उन्हें निगरानी पर रखा गया था और 50 घंटे की सामुदायिक सेवा करनी पड़ी थी। वापसी के बाद कम ही नजर आए वुड्स वापसी के बाद वुड्स को कभी-कभार ही सार्वजनिक तौर पर देखा गया है। जून में वे PGA टूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस में थोड़ी देर के लिए नजर आए थे, जहां उन्होंने नया शेड्यूल जारी किया था। उन्होंने उस प्रेस कॉन्फ्रेंस में सवालों के जवाब नहीं दिए थे। पिछले हफ्ते उन्होंने अपने दोस्त और स्टैनफोर्ड के पूर्व साथी नोटाह बेगे के लिए एक वीडियो भी रिकॉर्ड किया था। बेगे को अटलांटा में हुए टूर चैंपियनशिप के दौरान पेन स्टुअर्ट अवॉर्ड मिला था। ———————————————

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.