मुंबई के कूपर अस्पताल के मेटरनिटी वॉर्ड में बुर्का पहनने के कारण दो महिलाओं को एंट्री नहीं दी गई. अधिवक्ता जहांआरा ने बताया था कि उन्हें बुर्का पहनने के कारण मेटरनिटी वॉर्ड में जाने से रोका गया. उन्होंने दावा किया कि अपना परिचय देने के बाद भी उन्हें रोक दिया गया. वॉर्ड के बाहर तैनात महिला सुरक्षाकर्मी ने कहा कि बुर्का पहनकर अंदर आने वाले लोग बच्चों को चुरा लेते हैं. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है. कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इसकी आलोचना की है.


