Hot Topics

एशियन गेम्स से पहले वुशू खिलाड़ी डोप टेस्ट में फेल:सूर्या भानुप्रताप को नाडा ने किया सस्पेंड, 12 पहुंची एथलीटों की संख्या

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

जापान के आइची-नागोया में होने वाले एशियन गेम्स से पहले भारतीय दल में एक डोपिंग मामला सामने आया है। वुशू खिलाड़ी सूर्या भानुप्रताप सिंह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद नेशनल एंटी-डोपिंग एजेंसी ने उन्हें प्रोविजनली सस्पेंड कर दिया है। वह एशियन गेम्स में पुरुषों के 65 KG सांडा वर्ग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाले थे। ताजा डोपिंग मामले के बाद उनका एशियन गेम्स अभियान खत्म हो गया है। 2018 एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज जीत चुके हैं 30 साल के सूर्या भानुप्रताप जम्मू-कश्मीर के वुशू खिलाड़ी हैं। उन्होंने 2018 जकार्ता एशियन गेम्स में पुरुषों के 60 किग्रा सांडा वर्ग में भारत के लिए ब्रॉन्ज मेडल जीता था। इसके अलावा वे वर्ल्ड वुशू चैंपियनशिप में भी पदक जीत चुके हैं। इस बार उनका वजन वर्ग 65 किग्रा था और उनसे एशियन गेम्स में पदक की उम्मीद थी। NADA की कार्रवाई के बाद अब वे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। सैंपल में ओस्टारिन पाए जाने की रिपोर्ट रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या भानुप्रताप के सैंपल में ओस्टारिन (एनोबोसार्म) पाया गया है। यह SARM श्रेणी का प्रतिबंधित पदार्थ है और एंटी-डोपिंग नियमों के तहत प्रतिबंधित है। हालांकि, यह अस्थायी निलंबन है। अभी खिलाड़ी को डोपिंग का दोषी अंतिम रूप से घोषित नहीं किया गया है। उसे अपना पक्ष रखने और आगे की सुनवाई में शामिल होने का अधिकार है। सूर्या पहले भी डोपिंग मामले में दोषी पाए जा चुके हैं सूर्या भानुप्रताप के पुराने डोपिंग मामले का रिकॉर्ड भी सामने आया है। जम्मू-कश्मीर के युवा सेवा एवं खेल विभाग के मुताबिक, इंटरनेशनल वुशू फेडरेशन की एंटी-डोपिंग डिसिप्लिनरी कमेटी ने जून 2019 में उन्हें एंटी-डोपिंग नियम उल्लंघन का दोषी पाया था। उस मामले में उनके सैंपल में मेफेनटर्माइन और फेन्टरमाइन पाए गए थे और उन पर प्रतिबंध लगाया गया था। एशियन गेम्स की तैयारी के बीच बढ़ी चिंता एशियन गेम्स से ठीक पहले सूर्या भानुप्रताप के मामले ने भारतीय दल में डोपिंग को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ताजा मामले को लेकर NADA की प्रक्रिया आगे जारी रहेगी और अंतिम फैसला संबंधित एंटी-डोपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद होगा। ——————————— अनाहत-रमित लंदन स्क्वॉश क्लासिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में:11 मिनट में जीतीं अनाहत; वीर चोतरानी को स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ने हराया लंदन में खेले जा रहे लंदन स्क्वॉश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रमित टंडन प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नंबर-20 अनाहत ने मिस्र की 30वें नंबर की मरियम मेटवाली को सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराया। पूरी खबर ———————————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… अनाहत-रमित लंदन स्क्वॉश क्लासिक के प्री-क्वार्टर फाइनल में:11 मिनट में जीतीं अनाहत; वीर चोतरानी को स्विट्जरलैंड के खिलाड़ी ने हराया लंदन में खेले जा रहे लंदन स्क्वॉश क्लासिक में भारत की अनाहत सिंह और रमित टंडन प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। वर्ल्ड नंबर-20 अनाहत ने मिस्र की 30वें नंबर की मरियम मेटवाली को सिर्फ 11 मिनट में 11-3, 11-2 से हराया। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.