Hot Topics

51 साल की क्रिकेटर ने तोड़ा 94 साल पुराना रिकॉर्ड:इंंटरनेशनल क्रिकेट में 5 विकेट लेनेवाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बनी हिक्स

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

आइल ऑफ मैन की क्रिकेटर जोआन हिक्स ने 94 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। वे पुरुष या महिला इंटरनेशनल क्रिकेट मैच में 5 विकेट लेनेवाली सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने 51 साल 171 दिन की उम्र में यह उपलब्धि हासिल की। 40 की उम्र में टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू करने वाली हिक्स ने ऑस्ट्रेलिया के बर्ट आयरनमॉन्गर का रिकॉर्ड तोड़ा। उन्होंने 1932 में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ 49 साल 314 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। हिक्स ने रोमानिया में खेले गए महिला कॉन्टिनेंटल कप में ग्रीस के खिलाफ 4 ओवर में 10 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके प्रदर्शन की मदद से आइल ऑफ मैन ने गुरुवार को ग्रीस को 9 विकेट से हराया। हिक्स ने ग्रीस की पारी समेटी आइल ऑफ मैन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। हिक्स की शानदार बॉलिंग की बदौलत ग्रीस की टीम 15 ओवर में सिर्फ 52 रन पर ऑलआउट हो गई। आर्गिरोपोलू ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जॉर्जिना फोर्ड ने भी 2 विकेट चटकाए। आइल ऑफ मैन ने 6 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बनाकर टारगेट हासिल कर लिया। लिबी मूर ने नाबाद 24 रन बनाए। हिक्स को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। 49 साल की उम्र में भी 5 विकेट लिए थे हिक्स अपना महिला टी-20 इंटरनेशनल डेब्यू 40 साल की उम्र में शुरु किया था। के करियर में देर से हासिल किया गया यह पहला 5 विकेट का प्रदर्शन नहीं है। उन्होंने अगस्त 2024 में माल्टा के खिलाफ 49 साल और 162 दिन की उम्र में 10 रन देकर 5 विकेट लिए थे। इसके 6 दिन बाद उन्होंने ग्रीस के खिलाफ 49 साल और 168 दिन की उम्र में 22 रन देकर 5 विकेट लिए। उस समय वे अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में 5 विकेट लेने वाली सबसे उम्रदराज क्रिकेटर बनी थीं। ताजा प्रदर्शन महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनका तीसरा 5 विकेट का प्रदर्शन है। यह उनके करियर के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आंकड़ों की बराबरी भी है। ——————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… कप्तानी जाने पर पहली बार सूर्यकुमार बोले:डेढ़ महीने सोचता रहा ऐसा कैसे हुआ; लगा था ओलिंपिक और अगले टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान रहूंगा भारत के पूर्व टी-20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहली बार कप्तानी छिनने पर बात की। उन्होंने कहा, ‘मैं करीब डेढ़ महीने तक घर बैठकर सोचता रहा कि ऐसा कैसे हो सकता है।’ पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.