Hot Topics

शाह ने 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की समीक्षा की:अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक बोली और 2029 पुलिस-फायर खेलों पर भी चर्चा

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

गृह मंत्री अमित शाह ने 28 अगस्त, गुरुवार को अहमदाबाद में भारत में 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में 2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत की बोली पर भी चर्चा हुई। बैठक में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडविया और गुजरात के डिप्टी CM हर्ष सांघवी भी शामिल हुए। गृह मंत्रालय खेलों की सुरक्षा व्यवस्था और दूसरे इंतजामों की निगरानी में अहम भूमिका निभाएगा। शाह ने X पर बैठक की जानकारी दी शाह ने X पर लिखा, “मोदी सरकार अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी करके भारत को वैश्विक खेल स्थल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अहमदाबाद में 2036 ओलंपिक के लिए भारत की बोली, 2029 पुलिस और फायर गेम्स की मेजबानी और 2030 राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।” दो दशक बाद भारत लौटेंगे राष्ट्रमंडल खेल राष्ट्रमंडल खेल दो दशक बाद भारत लौटेंगे और इनका आयोजन अहमदाबाद में होगा। साल 2010 में दिल्ली ने पहली बार इस प्रमुख आयोजन की मेजबानी की थी। अहमदाबाद 2036 ओलंपिक की मेजबानी की दौड़ में भी शामिल है। सांघवी खेल विभाग भी संभालते हैं, इसलिए वे अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के साथ होने वाली बातचीत में शहर का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। भारत अभी मेजबान चुनने की प्रक्रिया के ‘कंटीन्यूअस डायलॉग’ चरण में है। देश की बोली पर फैसला 2029 से पहले होने की उम्मीद नहीं है। अहमदाबाद में पहले होंगे पुलिस और फायर गेम्स विश्व पुलिस और फायर गेम्स इन सभी आयोजनों से पहले अहमदाबाद में होने वाली पहली बड़ी बहु-खेल अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता होगी। इस आयोजन में 70 देशों के करीब 10,000 खिलाड़ी शामिल होंगे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.