Hot Topics

भारत-पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलाना तय नहीं:हरमनप्रीत कौर ने नहीं दिया कोई जवाब, विमेंस एशिया कप कल से

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

विमेंस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों का हाथ मिलना तय नहीं है। गुरुवार को कैप्टंस मीट में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर इस बारे में पूछे गए सवाल को टाल गईं। उनसे पूछा गया था कि क्या वह पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाएंगी। उन्होंने इसका कोई जवाब नहीं दिया। यह मैच 5 सितंबर को दुबई में होगा। हरमन ने इस मैच पर कहा- ‘टीम बाहरी बातों को अपने खेल पर असर नहीं डालने देगी।’ एशिया कप कल (28 अगस्त) से शुरू हो रहा है। हरमनप्रीत ने 14 जून को खेले गए विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में भी पाकिस्तानी कप्तान से हाथ नहीं मिला था। 22 अप्रैल 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के बाद से भारतीय और पाकिस्तानी खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं करने की नीति देखी जा रही है। पिछले एशिया कप से शुरू हुई नो-हैंडशेक पॉलिसी भारतीय खिलाड़ियों की पाकिस्तानियों से नो-हैंडशेक पॉलिसी पिछले साल मेंस एशिया कप से शुरू हुई थी। जब सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम ने सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था। हरमनप्रीत ने कहा- किसी एक टीम पर फोकस नहीं करेंगे भारतीय कप्तान कौर ने कहा कि टीम महिला T20 एशिया कप में किसी एक प्रतिद्वंद्वी को निशाना नहीं बनाएगी। भारत का फोकस अच्छा क्रिकेट खेलने पर रहेगा। सभी टीमें अच्छा कर रही हैं। हमारा ध्यान अच्छा क्रिकेट खेलने और किसी भी टीम को आसान नहीं मानने पर है।’ उन्होंने कहा, ‘हमारा मुख्य फोकस सिर्फ क्रिकेट खेलना है, खेल के दूसरे प्रभावों पर ध्यान देना नहीं।’ पाकिस्तान कप्तान बोलीं- भारत से फियरलेस क्रिकेट खेलेंगे पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना ने कहा कि उनकी टीम निडर क्रिकेट खेलने के इरादे से उतरेगी। वे बर्मिंघम फीनिक्स के लिए द हंड्रेड में खेलने वाली पहली पाकिस्तानी महिला खिलाड़ी बनी हैं। उन्होंने कहा, ‘हम 5 सितंबर को भारत के खिलाफ होने वाले मैच का आनंद लेना चाहते हैं। T20 क्रिकेट ऐसा है कि उस दिन जो टीम बेहतर खेलती है, वही जीतती है।’ फातिमा सना ने कहा, ‘जब भी हम दुबई में खेलते हैं, तो हमें यहां की परिस्थितियों की आदत होती है। हमारे पास ऐसे खिलाड़ी हैं, जो इन परिस्थितियों में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।’ —————————————— पाकिस्तान क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… पाकिस्तानी मूल के यूएई क्रिकेटर पर 15 महीने का बैन, आसिफ खान डोप टेस्ट में फेल पाकिस्तान में जन्मे UAE के बल्लेबाज आसिफ खान पर 15 महीने का बैन लगा है। वे डोप टेस्ट में फेल हो गए। उनके सैंपल में प्रतिबंधित स्टेरॉयड के सैंपल मिले हैं। यह टेस्ट 8 सितंबर 2025 को हुआ था। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.