नेपाल में भोटे कोशी नदी में आए विनाशकारी सैलाब ने भीषण तबाही मचाई है, जिसमें अब तक 157 लोगों की मौत हो चुकी है और 750 से अधिक लोग लापता हैं. इस प्राकृतिक आपदा ने नेपाल के 7 जिलों को गंभीर रूप से प्रभावित किया है और बुनियादी ढांचे को भारी नुकसान पहुंचाते हुए 27 प्रमुख पुलों को बहा दिया है. सेना और राहत दल युद्ध स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं. इस संकट की गंभीरता को देखते हुए भारत एक बार फिर नेपाल के लिए सबसे पहले मदद पहुंचाने वाला देश बनकर उभरा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह से बात कर हरसंभव मदद का भरोसा दिया है, जिसके बाद नेपाली पीएम ने संकट की इस घड़ी में भारत की तुरंत सहायता के लिए पीएम मोदी का आभार व्यक्त किया है.

