Hot Topics

ऑस्ट्रेलिया के स्टार्क ने बुमराह से नंबर-1 रैंकिंग छीनी:बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट लेने का फायदा मिला, 2 साल से टॉप पर थे जसप्रीत

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क पहली बार ICC टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 गेंदबाज बन गए हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैकाय में खेले गए दूसरे टेस्ट में 10 विकेट लेने के बाद स्टार्क ने दो स्थान की छलांग लगाई। इसके साथ ही बुमराह दूसरे और न्यूजीलैंड के मैट हेनरी तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। स्टार्क ने बांग्लादेश के खिलाफ मैच में पहली पारी में 6 विकेट और दूसरी पारी में 4 विकेट लिए। उनके शानदार प्रदर्शन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को पारी और 51 रन से हराया। 697 दिन तक नंबर-1 रहे बुमराह बुमराह पहली बार 7 फरवरी 2024 को टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 बने थे। इंग्लैंड के खिलाफ विशाखापट्‌टनम टेस्ट में 9 विकेट लेने के बाद उन्होंने यह मुकाम हासिल किया था। वे टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज भी बने थे। ICC के मुताबिक, यह किसी भारतीय गेंदबाज का टेस्ट रैंकिंग में सबसे लंबा नंबर-1 कार्यकाल है। टेस्ट इतिहास में यह 14वां सबसे लंबा नंबर-1 कार्यकाल है। हालांकि, बुमराह का नंबर-1 रहने का सफर लगातार एक ही बार में नहीं चला। 2024 में फरवरी के बाद वे अक्टूबर में फिर टॉप पर पहुंचे थे। नवंबर 2024 में पर्थ टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट लेने के बाद उन्होंने दोबारा नंबर-1 स्थान हासिल किया था। 2025 में भी बुमराह रैंकिंग में टॉप परपर रहे। जनवरी 2025 में मेलबर्न टेस्ट में 9 विकेट लेने के बाद उन्होंने 907 रेटिंग पॉइंट हासिल किए थे। उस समय यह किसी भारतीय गेंदबाज का ICC टेस्ट रैंकिंग में सबसे बड़ा रेटिंग स्कोर था। जून में हेनरी के साथ संयुक्त नंबर-1 बने थे 2026 में जून में न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने भी बुमराह के साथ संयुक्त रूप से नंबर-1 स्थान हासिल किया था। हेनरी ने 11 विकेट लेकर रैंकिंग में बड़ी छलांग लगाई थी। हालांकि, इसके बाद बुमराह फिर से अकेले नंबर-1 पर आ गए थे। स्टार्क 15 साल के करियर में पहली बार टॉप पर 36 साल के स्टार्क ने 15 साल लंबे इंटरनेशनल करियर में पहली बार टेस्ट बॉलिंग रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया है। स्टार्क की इससे पहले टेस्ट रैंकिंग में सबसे अच्छी स्थिति नंबर-2 थी। पिछले साल के आखिर में एशेज सीरीज में इंग्लैंड के खिलाफ लगातार अच्छे प्रदर्शन के बाद वे टॉप-3 में पहुंचे थे। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ 10 विकेट ने उन्हें सीधे नंबर-1 तक पहुंचा दिया। रॉबिन्सन 15 और टंग 16 स्थान ऊपर इंग्लैंड के ओली रॉबिन्सन और जोश टंग को पाकिस्तान के खिलाफ हेडिंग्ले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का फायदा मिला है। दोनों गेंदबाजों ने मिलकर मैच में 16 विकेट लिए थे। रॉबिन्सन 15 स्थान की छलांग लगाकर 11वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं टंग 16 स्थान ऊपर चढ़कर 17वें नंबर पर पहुंच गए हैं। पंत टॉप-10 में संयुक्त सातवें नंबर पर टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में टॉप-4 में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंग्लैंड के हैरी ब्रूक नंबर-1 और जो रूट दूसरे नंबर पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ तीसरे और ट्रेविस हेड चौथे नंबर पर हैं। भारत के ऋषभ पंत को टॉप-10 में सबसे ज्यादा फायदा हुआ है। श्रीलंका के खिलाफ गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में तेज अर्धशतक लगाने के बाद पंत छह स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन के साथ सातवें स्थान पर हैं। टॉप-10 के बाहर ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन नौ स्थान ऊपर चढ़कर 21वें, श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा दो स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 22वें और पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक सात स्थान ऊपर चढ़कर संयुक्त रूप से 27वें नंबर पर पहुंच गए हैं। भारत के केएल राहुल पांच स्थान की छलांग लगाकर 30वें नंबर पर हैं। जडेजा ऑलराउंडर्स में नंबर-1 पर कायम टेस्ट ऑलराउंडर्स की रैंकिंग में भारत के रवींद्र जडेजा नंबर-1 पर बने हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस एक स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंच गए हैं। कैमरन ग्रीन संयुक्त रूप से 17वें और ओली रॉबिन्सन 23वें नंबर पर हैं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.