Hot Topics

क्या खिलाड़ियों को पता था उन्होंने कॉकरोच वाली चाय पी:हाईकोर्ट का मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन से सवाल, रेस्टोरेंट में गंदगी का आरोप

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

क्या खिलाड़ियों को पता था कि वे कॉकरोच और मक्खियों वाली ‘नॉन वेज’ चाय पी रहे हैं? यह सवाल मुंबई हाईकोर्ट ने मंगलवार मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) से पूछा। MCA मुंबई शहर में क्रिकेट की सबसे बड़ी संस्था है। उसके ऑफिस परिसर में पांच रेस्टोरेंट हैं, जहां खिलाड़ी खाते-पीते हैं। हाईकोई इन रेस्टोरेंट में साफ-सफाई न होने की शिकायत पर सुनवाई कर रहा है। कोर्ट ने फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) को इन रेस्टोरेंट्स का दोबारा निरीक्षण करने का निर्देश दिया है। लाइसेंस MCA का, किचन चला रही थी दूसरी कंपनी निरीक्षण में MCA के किचन में कॉकरोच और मक्खियां, गंदा फर्श और साफ-सफाई से जुड़ी गंभीर कमियां मिली थीं। दरअसल, मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन ने FDA की कार्रवाई को हाईकोर्ट में चुनौती दी है। FDA ने MCA के 5 रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस सस्पेंड किए थे। इन रेस्टोरेंट्स के लाइसेंस MCA के नाम पर थे, जबकि संचालन एक निजी कंपनी शिर्के इंफ्रास्ट्रक्चर कर रही थी। MCA बोला-सुधार का मौका मिलना चाहिए था MCA की ओर से सीनियर वकील विक्रम नानकानी ने कहा कि लाइसेंस सस्पेंड करने से पहले FDA को ‘इम्प्रूवमेंट नोटिस’ देना चाहिए था। इससे कमियां दूर करने का मौका मिलता। कोर्ट ने इस दलील को नहीं माना। बेंच ने कहा कि जब निरीक्षण में गंभीर लापरवाही सामने आती है तो FDA तत्काल लाइसेंस सस्पेंड कर सकता है। कॉकरोच-मक्खियां हैं तो यह ‘नॉन वेज चाय’- कोर्ट MCA के वकील ने कहा कि रेस्टोरेंट बंद होने से क्रिकेटर्स को चाय तक नहीं मिल पा रही है। इस पर एक्टिंग चीफ जस्टिस रवींद्र घुगे ने कहा कि जब किचन में मक्खियां और कॉकरोच हैं तो यह ‘नॉन-वेजीटेरियन चाय’ हुई। क्या खिलाड़ियों को पता है कि वे कैसी चाय पी रहे हैं? कोर्ट ने खिलाड़ियों के लिए अस्थायी तौर पर चाय और कॉफी की वेंडिंग मशीन लगाने की अनुमति दे दी। FDA की कार्रवाई की कोर्ट ने तारीफ की हाईकोर्ट ने FDA की कार्रवाई की सराहना भी की। कोर्ट ने कहा कि फूड सेफ्टी को लेकर ऐसी कार्रवाई जारी रहनी चाहिए। हालांकि, बेंच ने यह भी कहा कि रेस्टोरेंट्स अपनी कमियां दूर कर लें तो लाइसेंस सस्पेंशन को आगे नहीं खींचना चाहिए। 29 अगस्त को होगी अगली सुनवाई कोर्ट ने FDA को MCA और निजी कंपनी के बीच हुए कॉन्ट्रैक्ट की वैधता पर भी विचार करने को कहा है। FDA को रेस्टोरेंट्स की दोबारा जांच करनी होगी। मामले की अगली सुनवाई 29 अगस्त को होगी। ————-
स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें…
नाइट क्लब घटना के बाद ब्रायडन कार्स टीम से बाहर:पाकिस्तान के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेलेंगे; ECB बोला- क्रिकेट रेगुलेटर जांच करेगा इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स को डर्बी के नाइट क्लब में हुई घटना के बाद पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम से बाहर कर दिया गया है। यह घटना शनिवार रात मिडिल इंग्लैंड के डर्बी में हुई। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.