Hot Topics

जुरेल ने जय जवान-जय किसान का टैटू दिखाया:पंत का सिक्स सोलर पैनल से टकराया, विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत ने श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 503/9 में पारी घोषित कर दी। टीम की तरफ से ध्रुव जुरेल ने शतक लगाया। उन्होंने 99 रन पर पहुंचने के बाद सेंचुरी के लिए 22 गेंदों का इंतजार किया। शतक पूरा करने के बाद जुरेल ने हेलमेट उतारकर अपनी बाईं बाजू पर बना ‘जय जवान, जय किसान’ वाला टैटू दिखाया। इससे पहले ऋषभ पंत ने चोट के बाद दोबारा बल्लेबाजी करते हुए 63 रन बनाए। उनकी पारी का सबसे खास पल 95 मीटर का छक्का रहा, जो स्टेडियम की छत पर लगे सोलर पैनल से जा टकराया। पंत विदेश में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर भी बने। उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा। दूसरे दिन के मोमेंट्स-रिकॉर्ड्स… 1. जुरेल ने शतक के बाद टैटू दिखाया ध्रुव जुरेल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक पूरा करने के बाद हवा में मुक्का लहराया, हेलमेट उतारा और अपनी बाईं बाजू का टैटू दिखाया। उनके बाइसेप पर ‘जय जवान, जय किसान’ लिखा हुआ है। शतक पूरा करते ही दूसरे छोर पर मौजूद मोहम्मद सिराज भी उनके पास पहुंचे और दोनों ने गले मिलकर इस पल को सेलिब्रेट किया। 2. 99 पर रनआउट होने से बाल-बाल बचे जुरेल जुरेल 99 रन पर थे और शतक से सिर्फ एक रन दूर थे। असिथा फर्नांडो की गेंद पर उन्होंने मिडऑफ की तरफ शॉट खेला और तेजी से रन लेने दौड़े। फील्डर ने गेंद पर तेजी से पहुंचकर स्टंप पर सीधा थ्रो किया। जुरेल ने पूरा डाइव लगाकर क्रीज में पहुंचने की कोशिश की, लेकिन थ्रो स्टंप पर नहीं लगा। इस तरह जुरेल रनआउट होने से बच गए और उनका शतक भी पूरा हो गया। जुरेल 99 रन पर पहुंचने के बाद लंबे समय तक शतक का इंतजार करते रहे। उन्होंने 99 से 100 रन तक पहुंचने के लिए 22 गेंदें खेलीं। 3. श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय जुरेल श्रीलंका में नंबर-7 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए टेस्ट शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उनसे पहले हार्दिक पंड्या ने 2017 में पल्लेकेले टेस्ट में नंबर-7 पर बल्लेबाजी करते हुए 108 रन बनाए थे। 4. जुरेल के 600 टेस्ट रन पूरे कोलंबो में शतक लगाने के साथ जुरेल ने टेस्ट क्रिकेट में 600 रन का आंकड़ा पार कर लिया। 12 टेस्ट के बाद उनका औसत 35 से ज्यादा है। उनका पहला टेस्ट शतक पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ आया था। जुरेल ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टेस्ट में 68 गेंदों पर 51 रन की मैच जिताऊ पारी खेली थी। दूसरे टेस्ट में उन्होंने नाबाद 115 रन बनाए। इस तरह सीरीज में उनके नाम लगातार दो 50+ स्कोर हो गए। जुरेल के विदेशी टेस्ट में अब तक के दोनों 50+ स्कोर श्रीलंका के खिलाफ इसी सीरीज में आए हैं। पहले टेस्ट में उन्होंने 51 रन बनाए थे, जबकि दूसरे टेस्ट में नाबाद 115 रन की पारी खेली। 5. पंत का 95 मीटर का छक्का सोलर पैनल से टकराया चोट के बावजूद ऋषभ पंत दूसरे दिन बल्लेबाजी करने उतरे। श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने उन्हें शॉर्ट गेंद फेंकी। पंत ने फाइन लेग के ऊपर से जोरदार पुल शॉट खेला। गेंद करीब 95 मीटर दूर जाकर स्टेडियम की छत पर लगी और सोलर पैनल से टकराई। गेंद मैदान से बाहर चली गई, जिसके बाद नई गेंद मंगानी पड़ी। 6. पंत ने विदेशी टेस्ट में धोनी को पीछे छोड़ा पंत ने विदेशी और न्यूट्रल मैदानों पर भारत के विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने एमएस धोनी के 2,496 रन को पीछे छोड़ा। पंत ने 81 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह टेस्ट क्रिकेट में उनका 21वां अर्धशतक था। चोट के बाद लौटकर उन्होंने 89 गेंदों में 63 रन बनाए। उनकी पारी में 6 चौके और 2 छक्के रहे। ——————————— मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… कोलंबो में सिर टकराने पर जायसवाल-फर्नांडो की 25% फीस कटी:यशस्वी के बोल्ड होने पर दोनों भिड़ गए थे; दोनों ने गलती मानी भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल और असिथा फर्नांडो के बीच हुए विवाद पर ICC ने दोनों की 25-25% मैच फीस काटी है। दोनों खिलाड़ियों के खाते में 1-1 डिमेरिट पॉइंट जोड़ा गया है। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.