झांसी में हेलीकॉप्टर के उड़ान भरने या लैंडिंग के दौरान रोटर से निकली तेज हवा के कारण सड़क पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई. तेज हवा और उड़ती धूल से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागते नजर आए. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हेलीकॉप्टर की ताकत और उसके आसपास की स्थिति साफ दिखाई दे रही है.

