Hot Topics

आपका पैसा- इस रक्षाबंधन बहन को दें फाइनेंशियल सेफ्टी:कैश की जगह चुनें ये विकल्प, सात हजार रुपए से बनाएं 1 लाख का फंड

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार, भरोसे और सुरक्षा के वादे का त्योहार है। इस दिन बहन भाई की कलाई पर राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। वहीं भाई भी उसे अपनी क्षमता के अनुसार उपहार देकर इस रिश्ते की मिठास बढ़ाता है। ये उपहार आमतौर पर कपड़े, ज्वेलरी, गैजेट्स या कैश होते हैं। हालांकि, बदलते समय के साथ गिफ्ट देने का नजरिया भी बदल रहा है। ऐसे में आप बहन को ऐसे तोहफे दे सकते हैं, जो उसे लंबे समय में फाइनेंशियल सपोर्ट दे। फाइनेंशियल गिफ्ट की खास बात यह है कि इसकी उपयोगिता समय के साथ खत्म नहीं होती। इसलिए आज ‘आपका पैसा’ में रक्षाबंधन पर बहन के लिए अच्छे फाइनेंशियल गिफ्ट ऑप्शंस पर बात करेंगे। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट- कुशाग्र मोहन, फाइनेंशियल एक्सपर्ट, को-फाउंडर, निक्सेपा कैपिटल, लखनऊ सवाल- इस रक्षाबंधन बहन के लिए सबसे अच्छा फाइनेंशियल गिफ्ट क्या हो सकता है? जवाब- इस बार बहन को ऐसा गिफ्ट दें, जो उसके भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में भी मदद करे। ये उसकी बचत, निवेश या फाइनेंशियल सिक्योरिटी की शुरुआत बन सकता है और लंबे समय तक उसके काम आ सकता है। सवाल- कैश से बेहतर और कौन से विकल्प हैं? जवाब- कैश के अलावा कई ऐसे फाइनेंशियल गिफ्ट हैं, जो अलग-अलग जरूरतों और फाइनेंशियल गोल्स के हिसाब से चुने जा सकते हैं। इनमें बचत, निवेश और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े विकल्प शामिल हैं। ग्राफिक में सभी ऑप्शन देखिए- सवाल- फाइनेंशियल गिफ्ट क्यों ज्यादा उपयोगी साबित हो सकते हैं? जवाब- कैश अक्सर रोजमर्रा के खर्च में खत्म हो जाता है, जबकि फाइनेंशियल गिफ्ट लंबे समय में फायदा दे सकते हैं। ये बचत, निवेश और आर्थिक सुरक्षा को मजबूत करने में मदद करते हैं। साथ ही पढ़ाई, घर खरीदने या रिटायरमेंट जैसे बड़े फाइनेंशियल गोल्स के लिए भी उपयोगी साबित हो सकते हैं। सवाल- बहन को SIP गिफ्ट कैसे करें? जवाब- SIP सीधे किसी को ‘गिफ्ट’ नहीं की जा सकती। इसके लिए बहन के नाम से निवेश शुरू करना होता है। पूरा प्रोसेस देखिए- सवाल- बहन को म्यूचुअल फंड यूनिट गिफ्ट कैसे करें? जवाब- यह सुविधा सभी म्यूचुअल फंड कंपनी या सभी फंड में उपलब्ध नहीं होती। इसके लिए- सवाल- शेयर गिफ्ट करने का तरीका क्या है? जवाब- इसे पॉइंटर्स से समझिए- सवाल- क्या ETF (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) गिफ्ट किए जा सकते हैं? जवाब- हां, ETF भी शेयर्स की तरह डीमैट अकाउंट में रखे जाते हैं। इन्हें भी गिफ्ट किया जा सकता है। प्रक्रिया लगभग शेयर जैसी ही होती है। सवाल- क्या सरकारी बॉन्ड या RBI बॉन्ड गिफ्ट करना सही होगा? जवाब- यह पूरी तरह बॉन्ड के प्रकार पर निर्भर करता है। सभी सरकारी बॉन्ड या RBI बॉन्ड गिफ्ट या ट्रांसफर नहीं किए जा सकते। इसके लिए- सवाल- बहन की उम्र और जरूरत के हिसाब से कौन-सा फाइनेंशियल गिफ्ट बेहतर है? जवाब- एक ही फाइनेंशियल गिफ्ट हर किसी के लिए सही नहीं हो सकता। पढ़ाई, नौकरी, शादी और रिटायरमेंट जैसे पड़ाव पर आर्थिक प्राथमिकताएं बदलती हैं। इसलिए गिफ्ट भी उसी के मुताबिक चुनना चाहिए। ग्राफिक में सभी ऑप्शन देखिए- सवाल- सोना खरीदना बेहतर है या म्यूचुअल फंड में निवेश करना? जवाब- लंबी अवधि में संपत्ति बनाने के लिए म्यूचुअल फंड बेहतर विकल्प है। वहीं, अगर उद्देश्य सुरक्षित एसेट रखना है, तो सोना खरीदना बेहतर हो सकता है। सवाल- क्या रक्षाबंधन पर डिजिटल गोल्ड गिफ्ट करना अच्छा विकल्प है? जवाब- हां, इसमें कम रकम से निवेश किया जा सकता है और शुद्धता या सुरक्षित रखने की चिंता नहीं रहती। हालांकि, खरीदने से पहले प्लेटफॉर्म की विश्वसनीयता, चार्ज और खरीद-बिक्री की शर्तें जरूर चेक करें। सवाल- निवेश के बजाय इंश्योरेंस गिफ्ट करना कब सही है? जवाब- अगर बहन के पास हेल्थ इंश्योरेंस नहीं है, तो निवेश से पहले हेल्थ इंश्योरेंस गिफ्ट करना ज्यादा उपयोगी हो सकता है। वहीं, अगर उसकी आय पर परिवार निर्भर है, तो टर्म इंश्योरेंस बेहतर विकल्प हो सकता है। सवाल- अगर हर रक्षाबंधन पर एक निश्चित रकम निवेश करें, तो लंबे समय में कितना फंड बन सकता है? जवाब- अगर आप इसे लगातार जारी रखते हैं, तो कंपाउंडिंग (ब्याज पर ब्याज) से समय के साथ निवेश की वैल्यू बढ़ती जाती है। नीचे ग्राफिक में देखें कि अलग-अलग रकम पर 10 साल में कितना संभावित फंड बन सकता है। सवाल- फाइनेंशियल गिफ्ट देते समय कौन-सी गलतियां नहीं करनी चाहिए? जवाब- निवेश से पहले उसकी शर्तें, रिस्क और जरूरी नियम समझना जरूरी है, क्योंकि छोटी-सी गलती बाद में परेशानी बढ़ा सकती है। ग्राफिक में देखिए किन गलतियों से बचना चाहिए- कपड़े, ज्वेलरी या कैश की अपनी जगह है। लेकिन फाइनेंशियल गिफ्ट बहन की आर्थिक सुरक्षा और भविष्य को मजबूत बनाने में भी मदद कर सकता है। सही जानकारी के साथ चुना गया छोटा निवेश भी समय के साथ बड़ा सहारा बन सकता है। ………………….. ये खबर भी पढ़ें… आपका पैसा- इंवेस्टमेंट के 7 आसान नियम:एक्सपर्ट से समझें पैसा कब होगा डबल, कितना करें निवेश और कितना रिस्क लेना सही हर निवेशक चाहता है कि उसका पैसा समय के साथ दोगुना, तीन गुना या चार गुना हो जाए। इसके लिए कुछ लोग जल्दबाजी में बिना प्लानिंग के निवेश शुरू कर देते हैं। इसकी एक वजह यह भी है कि उन्हें अलग-अलग जगहों से अलग-अलग सलाह मिलती है। ये खबर भी पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.