Hot Topics

अली उस्मान ने 5 विकेट लिए:हेडिंग्ले में 52 साल बाद ऐसा करने वाले पहले विदेशी स्पिनर; इंग्लैंड की बढ़त 195 रन

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इंग्लैंड के हेडिंग्ले मैदान पर इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन पाकिस्तान के स्पिनर अली उस्मान ने 5 विकेट लिए। वे हेडिंग्ले में 1972 के बाद 5 विकेट लेने वाले पहले विदेशी स्पिनर बने। उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एशले मैलेट ने 1972 एशेज में यह उपलब्धि हासिल की थी। हालांकि, इंग्लैंड ने दिन का खेल खत्म होने तक 8 विकेट पर 366 रन बनाकर पाकिस्तान के पहली पारी के 171 रन के जवाब में 195 रन की बढ़त हासिल कर ली। उसके 2 विकेट बाकी हैं। बारिश के कारण दूसरे दिन सिर्फ 57 ओवर का खेल हो सका। दूसरे दिन 4 बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई बारिश के कारण खेल दोपहर 2:45 बजे शुरू हुआ। इंग्लैंड ने 112/2 से आगे खेलना शुरू किया। जो रूट ने 66 और जॉर्डन कॉक्स ने 73 रन बनाए। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी की। इसके बाद डैन लॉरेंस ने 51 और हैरी ब्रूक ने 91 रन बनाए। ब्रूक और लॉरेंस ने पांचवें विकेट के लिए 120 रन जोड़े। ब्रूक फिर हेडिंग्ले में शतक से चूके हैरी ब्रूक ने 93 गेंदों पर 91 रन बनाए। वे लगातार दूसरे हेडिंग्ले टेस्ट में घरेलू मैदान पर शतक से चूक गए। पिछले साल भारत के खिलाफ भी उन्होंने 99 रन बनाए थे। इस बार अली उस्मान ने उन्हें बोल्ड कर दिया। आखिरी आधे घंटे में 3 विकेट लेकर पूरा किया 5 विकेट हॉल अली उस्मान ने दिन के आखिरी हिस्से में ब्रूक, गस एटकिंसन और ऑली रॉबिन्सन को आउट किया। रॉबिन्सन को बोल्ड कर उन्होंने अपना पहला टेस्ट 5 विकेट हॉल पूरा किया। पाकिस्तान के लिए अब सबसे बड़ी चुनौती इंग्लैंड के अभी 2 विकेट बाकी हैं। वह 195 रन आगे है। तीसरे दिन पाकिस्तान की कोशिश इंग्लैंड को जल्दी आउट करने की होगी, ताकि दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए ज्यादा समय और मौका मिल सके। ——————————————————- मैच से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… तेंदुलकर की बराबरी पर पहुंचे रूट, 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया:चंद्रपाल-बॉर्डर और द्रविड़ को पीछे छोड़ा; पाकिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने सचिन तेंदुलकर के टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा फिफ्टी के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। 35 साल के रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ लीड्स में चल रहे पहले टेस्ट के दूसरे दिन 66 रन की पारी खेली। उन्होंने 68वां टेस्ट अर्धशतक लगाया। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.