Hot Topics

महिंद्रा BE6 का स्पोर्टेक फार्मूला ई फ्रीडम एडिशन लॉन्च:79kWh बैटरी के साथ 683Km की रेंज, कीमत ₹24.45 लाख से शुरू

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

महिंद्रा ने अपनी BE 6 स्पोर्टेक लाइन-अप में नया फार्मूला ई फ्रीडम एडिशन लॉन्च कर दिया है। इसके दो वेरिएंट FE और FE फोर बाजार में उतारे गए हैं। जिनकी एक्स-शोरूम कीमत ₹24.45 लाख और ₹26.95 लाख तय की गई है। यह नया मॉडल पिछले फार्मूला ई एडिशन के लॉन्च होने के एक साल से भी कम समय के भीतर पेश किया गया है। 1. डिजाइन में बदलाव: पुराना अग्रेसिव लुक हटा, स्पोर्टेक जैसा स्टाइल मिला नए फार्मूले ई फ्रीडम एडिशन में पिछले मॉडल की तरह पतली फ्रंट और रियर DRLs, गोल LED हेडलाइट्स और भारी बंपर नहीं दिए गए हैं। अब इसका लुक स्टैंडर्ड BE 6 स्पोर्टेक जैसा ही रखा गया है, जिसमें C-शेप की फ्रंट-रियर DRLs और स्लीक बंपर मिलते हैं। हालांकि, इस फ्रीडम एडिशन की पहचान बनाए रखने के लिए फ्रंट फेंडर पर ‘Formula E’ की बैजिंग दी गई है। साथ ही इसमें नया ‘रोसो इम्पुल्सो’ कलर ऑप्शन और बॉडीवर्क पर तिरंगे यानी ट्राई कलर के डेकल्स दिए गए हैं। पुरानी BE 6 फार्मूला ई एडिशन को महिंद्रा ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट से हटा दिया है। 2. केबिन और डैशबोर्ड: ‘हेलो’ लूप के साथ डुअल 12.3-इंच स्क्रीन मिलेगी इंटीरियर लेआउट में कोई बड़ा बदलाव नहीं है, लेकिन इसमें ‘फायरस्टॉर्म ऑरेंज’ कलर स्कीम के साथ लेदरेट और सुएड अपहोल्स्ट्री दी गई है। डैशबोर्ड पर फार्मूला ई फ्रीडम एडिशन की प्लेक, पैनोरमिक ग्लास रूफ पर फार्मूले ई डेकल्स और खास वर्चुअल इंजन साउंड्स जैसे फीचर्स जोड़े गए हैं। इस एडिशन में डैशबोर्ड पर ड्राइवर और को-ड्राइवर को अलग करने वाला खास ‘हेलो-लाइक लूप’ दिया गया है। इसी वजह से फार्मूला ई फ्रीडम एडिशन में केवल डुअल 12.3-इंच स्क्रीन का सेटअप मिलेगा। इसमें स्टैंडर्ड स्पोर्टेक वेरिएंट्स की तरह ट्रिपल-डिस्पले सेटअप का विकल्प नहीं मिलेगा। 3. फीचर्स और सेफ्टी: गूगल जेमिनी AI, 16-स्पीकर साउंड सिस्टम और 540-डिग्री कैमरा कम्फर्ट और सेफ्टी के लिए इसमें 16-स्पीकर वाला हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग पैड, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, एम्बिएंट लाइटिंग और पावर्ड ड्राइवर सीट दी गई है। सुरक्षा के लिए इसमें 540-डिग्री कैमरा (360 डिग्री + अंडरफ्लोर व्यू) और लेवल 2 ADAS तकनीक मिलती है। कनेक्टेड कार फीचर्स की बात करें तो इसमें गूगल जेमिनी इंटीग्रेशन, इन-कार गेमिग और कराओके सूट्स, ऑटो-डिटेक्शन वाले यूजर प्रोफाइल्स और ‘कस्टम’ ड्राइव मोड शामिल हैं। 4. बैटरी, पावर और रेंज: 79kWh बैटरी से 286hp की पावर और 683 किमी की रेंज महिंद्रा BE 6 स्पोर्टेक फार्मूले ई फ्रीडम एडिशन केवल 79kWh के टॉप-स्पेक्ट्रम बैटरी पैक और रियर-व्हील ड्राइव (RWD) मोटर के साथ आता है। इसका इलेक्ट्रिक मोटर 286hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें एडैप्टिव सस्पेंशन भी दिया गया है। एमआईडीसी (MIDC) टेस्ट के मुताबिक इसकी सर्टिफाइड रेंज 683 किलोमीटर है। चार्जिंग की बात करें तो यह 180kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है, जिससे बैटरी 20 से 80 प्रतिशत तक केवल 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। वहीं, 11.2kW और 7.2kW के AC चार्जर से 0 से 100 प्रतिशत फुल चार्ज होने में क्रमश: 8.7 घंटे और 11.7 घंटे का समय लगता है। 5. इमरजेंसी फीचर: 0% चार्ज पर भी चलेगी कार, पूरे लाइफटाइम में 5 बार मिलेगा ‘रिवाइव’ का मौका महिंद्रा ने इस कार में एक इमरजेंसी ‘रिवाइव’ फंक्शन दिया है। यह फीचर कार की बैटरी 0 प्रतिशत चार्ज होने पर भी कुछ एक्स्ट्रा रेंज देता है, ताकि ड्राइवर नजदीकी चार्जिंग स्टेशन तक पहुंच सके। कंपनी के मुताबिक, यह एक इमरजेंसी सुविधा है और इसे गाड़ी के पूरे लाइफटाइम में केवल 5 बार ही इस्तेमाल किया जा सकता है। क्या होता है 540-डिग्री कैमरा? यह 360-डिग्री व्यू के साथ-साथ कार के नीचे की जमीन (अंडरफ्लोर व्यू) भी दिखाता है, जिससे ऑफ-रोडिंग या तंग जगहों पर पार्किंग के दौरान नीचे छिपे पत्थरों या गड्ढों को आसानी से देखा जा सकता है। क्या है ‘Revive’ इमरजेंसी फंक्शन? यह इलेक्ट्रिक वाहनों में दिया जाने वाला एक सॉफ्टवेयर-बेस्ड रिजर्व पावर मोड है। जब गाड़ी की मुख्य बैटरी 0% पर पहुंच जाती है, तब यह सिस्टम बैटरी का हिडन रिजर्व एक्टिवेट करके कुछ किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करने की अनुमति देता है।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.