Hot Topics

दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर:हरमनप्रीत की विमेंस टी-20 वर्ल्डकप में फास्टेस्ट इंडियन फिफ्टी; कोहली-अनुष्का मैच देखने पहुंचे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हराकर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर कर दिया। लॉर्ड्स में स्पिनर दीप्ति शर्मा महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बनीं। कप्तान हरमनप्रीत कौर ने भारत की ओर से वर्ल्ड कप की सबसे तेज फिफ्टी लगाई। स्टेडियम में विराट कोहली व अनुष्का शर्मा भारतीय टीम का हौसला बढ़ाते नजर आए। मैच में ऑस्ट्रेलिया ने वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज भी पूरा किया। टीम ने 171 रन का टारगेट 19 ओवर में हासिल कर लिया। AUS-IND मैच के टॉप रिकॉर्ड्स और मोमेंट्स… 1. विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रन चेज ऑस्ट्रेलिया ने 171 रन का टारगेट हासिल कर विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप का सबसे बड़ा रन चेज किया। इससे पहले सबसे बड़ा चेज 164 रन का था। यह इंग्लैंड ने 2009 के सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था। वर्ल्ड कप में अब तक 150+ रन के 8 सफल चेज में से 6 इसी एडीशन में देखने को मिले हैं। वहीं, यह ऑस्ट्रेलिया का महिला टी-20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे बड़ा रन चेज भी रहा। 2. दीप्ति सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला क्रिकेटर बनीं दीप्ति शर्मा ने महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया। उन्होंने झूलन गोस्वामी को पीछे छोड़ते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उनके तीनों फॉर्मेट मिलाकर 356 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं, जबकि झूलन गोस्वामी ने अपने करियर में 355 विकेट लिए थे। दीप्ति ने टेस्ट में 22, वनडे में 166 और टी-20 इंटरनेशनल में 168 विकेट हासिल किए हैं। 3. चरणी एक एडिशन की दूसरी हाईएस्ट विकेट टेकर भारतीय स्पिनर श्री चरणी ने इस टूर्नामेंट में अपना 14वां विकेट लिया। वे महिला टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली दूसरी गेंदबाज बन गई हैं। किसी एक एडिशन में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की अमेलिया केर के नाम हैं। उन्होंने 2024 में 15 विकेट लिए थे। 4. हरमनप्रीत ने कप्तान के तौर पर 5वीं फिफ्टी लगाई हरमनप्रीत कौर ने टी-20 वर्ल्डकप में कप्तान के तौर पर अपना पांचवां 50+ स्कोर बनाया। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की मेग लैनिंग और इंग्लैंड की चार्लोट एडवर्ड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। हरमनप्रीत ने सिर्फ 25 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया। यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप में किसी भारतीय बल्लेबाज की सबसे तेज फिफ्टी है। उन्होंने अपना ही 2024 का 27 गेंदों वाला रिकॉर्ड तोड़ा। यह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 इंटरनेशनल में तीसरा सबसे तेज अर्धशतक भी है। इस सूची में वेस्टइंडीज की डिएंड्रा डॉटिन (22 गेंद) पहले और इंग्लैंड की सोफिया डंकली (24 गेंद) दूसरे स्थान पर हैं। 5. हरमनप्रीत ने एक ओवर में 3 छक्के लगाए भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने पारी के आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान सोफी मोलिन्यू पर लगातार तीन छक्के जड़ दिए। इसके साथ ही वे महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में एक ओवर में तीन या इससे ज्यादा छक्के लगाने वाली चौथी बल्लेबाज बन गईं। 6. भारत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे बड़ा वर्ल्ड कप स्कोर भारतीय महिला टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का अपना सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट पर 170 रन बनाए। इससे पहले भारत का बेस्ट स्कोर 167/8 था, जो उसने 2018 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ही बनाया था। 7. शेफाली-स्मृति ने एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा साझेदारी रन बनाए शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ महिला टी-20 इंटरनेशनल में साझेदारी के 772 रन पूरे कर लिए। दोनों किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा साझेदारी रन बनाने वाली जोड़ी बन गईं। उन्होंने इस मामले में न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स और सोफी डिवाइन की जोड़ी को पीछे छोड़ दिया। 8. पेरी-गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए रिकॉर्ड साझेदारी की एलिस पेरी और एश्ले गार्डनर ने चौथे विकेट के लिए 100 रन जोड़कर भारत के हाथ से मैच छीन लिया। यह विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप में चौथे या उससे नीचे के विकेट के लिए संयुक्त छठी सबसे बड़ी साझेदारी है। इस मुकाबले में कुल चार 50+ साझेदारियां हुईं, जो महिला टी-20 इंटरनेशनल का संयुक्त रिकॉर्ड है। साथ ही विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार किसी एक मैच में चार 50+ साझेदारियां देखने को मिलीं। एक और खास रिकॉर्ड भी बना। वर्ल्ड कप इतिहास में पहली बार नंबर-4 या उससे नीचे बल्लेबाजी करने वाले तीन खिलाड़ियों ने एक ही मैच में 50+ स्कोर बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए एलिस पेरी (56) और एश्ले गार्डनर (53), जबकि भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कौर (56) ने यह उपलब्धि हासिल की। 9. ग्रुप मैच में सबसे ज्यादा दर्शक पहुंचे लॉर्ड्स में भारत और ऑस्ट्रेलिया के मुकाबले को 27,163 दर्शकों ने देखा। यह महिला टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी ग्रुप स्टेज मैच में सबसे ज्यादा दर्शक संख्या का नया रिकॉर्ड है। यहां से टॉप-2 मोमेंट्स पढ़िए 1. गलतफहमी में मंधाना रनआउट भारतीय पारी के 12वें ओवर में स्मृति मंधाना रनआउट होकर पवेलियन लौटीं। जेमिमा रोड्रिग्स ने रिवर्स स्वीप खेलकर गेंद बैकवर्ड पॉइंट की ओर भेजी और रन लेने का प्रयास किया। मंधाना आधी पिच तक पहुंच चुकी थीं, लेकिन जेमिमा ने उन्हें वापस भेज दिया। लूसी हैमिल्टन ने तेजी से गेंद उठाकर जॉर्जिया वेयरहैम के पास थ्रो किया, जिन्होंने बेल्स उड़ाकर मंधाना को रनआउट कर दिया। 2. कोहली-अनुष्का ने स्टैंड्स से बढ़ाया टीम इंडिया का हौसला भारत और ऑस्ट्रेलिया मैच देखने पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली लॉर्ड्स पहुंचे। उनके साथ पत्नी अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व मुख्य कोच रवि शास्त्री भी स्टैंड्स में मौजूद रहे। एक अन्य स्टैंड में पूर्व भारतीय ओपनर शिखर धवन भी पत्नी सोफी शाइन के साथ मुकाबले का लुत्फ उठाते नजर आए। ————————————————- विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप की यह खबर भी पढ़िए… भारत विमेंस टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर, ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट से हराया भारतीय विमेंस टीम टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है। लॉर्ड्स में खेले गए करो या मरो मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 6 विकेट से हरा दिया। इस हार के साथ भारत ग्रुप-ए में तीसरे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच गए। पढ़ें पूरी खबर

Tags :

Social Blize

http://socialblize.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.