Hot Topics

पानी के झगड़े में क्रिकेट कोच की मौत:17 साल के लड़के पर आरोप; श्रीलंका के वनडे कप्तान कुसल मेंडिस को कोचिंग दे चुके

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

श्रीलंका के 62 साल के क्रिकेट कोच सुमिथ फर्नांडो की पीने के पानी को लेकर हुए विवाद में मौत हो गई। घटना 8 अगस्त को कोलंबो में क्रिकेट मैच दौरान हुई। दो खिलाड़ियों के बीच पानी के झगड़े में उन्हें चोट लगी थी। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उन्होंने दम तोड़ दिया। गुरुवार को सुमिथ का अंतिम संस्कार किया गया। फर्नांडो श्रीलंका के पूर्व क्रिकेट कप्तान कुसल मेंडिस को स्कूल के दिनों में कोचिंग देते थे। पुलिस ने इस मामले में 17 साल के एक स्कूली खिलाड़ी को सुमिथ पर हमला करने के शक में गिरफ्तार किया है। अदालत ने आरोपी को बाल हिरासत में भेजा पुलिस ने गुरुवार को बताया कि आरोपी को सुमिथ पर हमला करने के शक में सोमवार को गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को कोलंबो की अदालत में पेश किया गया था। अदालत ने आरोपी को 17 अगस्त तक जुवेनाइल सुपरविजन में रखने का आदेश दिया है। पुलिस के मुताबिक विवाद में 2 खिलाड़ी शामिल थे। सुमिथ क्लब क्यूरेटर भी रहे सुमिथ कोलंबो के बाहरी इलाके मोरातुवा के प्रिंस ऑफ वेल्स कॉलेज के पूर्व कोच थे। उन्होंने स्कूल के दिनों में नेशनल वनडे कप्तान कुसल मेंडिस को भी कोचिंग दी थी। बाद में फर्नांडो ब्लूमफील्ड क्रिकेट एंड एथलेटिक क्लब के क्यूरेटर भी रहे। यह क्लब श्रीलंका में फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलता है। —————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें गॉल टेस्ट- भारत तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है:गेंदबाजी कोच मोर्केल ने संकेत दिए; कहा- कुलदीप, जडेजा और सुथार की स्किल्स अलग भारत गॉल टेस्ट में तीन लेफ्ट आर्म स्पिनर उतार सकता है। टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्केल ने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसके संकेत दिए। टीम कुलदीप यादव, मानव सुथार और रवींद्र जडेजा को प्लेइंग-11 में मौका दे सकती है। पूरी खबर पढ़ें…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.