Hot Topics

पूर्व क्रिकेटर हरभजन बोले- मैंने क्रिकेट में कुछ नहीं किया:100 टेस्ट, पहली हैट्रिक वाहेगुरु की मेहर, उनकी मर्जी के बिना पत्ता भी नहीं हिलता

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

जालंधर के रहने वाले पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने अपनी करीब 30 साल की क्रिकेट यात्रा और सफलता के बारे में खुलकर बात की। एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलना, टेस्ट क्रिकेट में देश की पहली हैट्रिक लेना और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक सीरीज में 32 विकेट लेना वाहेगुरु की मेहर और परिवार के त्याग का नतीजा है। हरभजन ने कहा कि इंसान जीवन में जो कुछ हासिल करता है, उसमें उसकी भूमिका सिर्फ एक माध्यम की होती है। असली दिशा और आशीर्वाद ऊपर वाले का होता है। उन्होंने कहा कि 30 साल क्रिकेट खेलने के बाद भी वह अपनी सफलता का श्रेय सिर्फ अपनी मेहनत को नहीं, बल्कि वाहेगुरु की मेहर को देते हैं। हरभजन ने साल 2016 में भारत के लिए आखिरी मैच खेला था। इसके बाद 24 दिसंबर 2021 में क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था। इसके बाद मार्च 2022 में राजनीति में एंट्री की। उन्हें AAP सरकार ने पंजाब से राज्यसभा सांसद बनाया। हालांकि 24 अप्रैल 2026 को वे AAP छोड़कर BJP में शामिल हो गए। हरभजन सिंह की 3 बड़ी बातें… 1998 में खेला था पहला टेस्ट हरभजन सिंह ने अपना पहला टेस्ट मैच 1998 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट 2015 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। इसके अलावा पहला वनडे मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 1998 में खेला था। उनका आखिरी वनडे मुकाबला 2015 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ था। 2016 एशिया कप में आखिरी मुकाबला खेला 2016 में हरभजन ने यूएई के खिलाफ एशिया कप में अपना आखिरी टी-20 मैच खेला था। यही उनका आखिरी इंटरनेशनल मैच भी था। IPL में हरभजन के नाम 163 मैच में 150 विकेट दर्ज है। वे मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेल चुके हैं। हरभजन से जुड़े 5 पुराने विवाद जानिए…. ********** ये खबर भी पढ़ें: नशेड़ियों के VIDEO पर फंसने के बाद भज्जी का जवाब: कहा- इस मुद्दे को दबा नहीं सकते; AAP मंत्री ने कहा था- कार्रवाई होगी पूर्व क्रिकेटर और आम आदमी पार्टी (AAP) छोड़ भाजपा में गए राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह की ओर से सोशल मीडिया पर 2 युवकों का नशे में झूमते हुए वीडियो शेयर करने पर विवाद खड़ा हो गया है। सांसद ने राज्य में नशे की स्थिति और सरकारों की नीतियों पर दुख जाहिर किया था। (पढ़ें पूरी खबर)

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.