Hot Topics

मुस्कान सुसाइड केस, पंचायत फैसले के बाद भी कई अड़चने:FIR कैंसिल करवाना आसान नहीं; शीलू के परिवार को 10 दिन में पूरी करनी होंगी मांगें

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान सुसाइड केस में दोनों परिवारों के बीच समझौता हो गया। मगंलवार को रोहतक में फरमाना और बहु अकबरपुर गांव की पंचायत हुई। यहां शीलू के परिवार के सामने 4 मांगे रखी गई। शीलू ने बहु अकबरपुर की पंचायत ने ये सभी मांगे मान ली। इसके बाद पंचायत ने शीलू के परिवार को 10 दिन का समय दिया है। इस दौरान ये मांगे पूरी करने के बाद मुस्कान के पिता सुखबीर सिंह शिकायत वापस ले लेंगे। वहीं, शिकायत वापस लेने के बाद भी कई कानूनी प्रक्रियाएं पूरी करनी होगी। सीनियर एडवोकेट प्रदीप मलिक का कहना है- FIR कैंसिल करवाना आसान नहीं है, इसकी पूरी एक प्रक्रिया है। शिकायतकर्ता से भी पूछताछ की जाती है। अगर, मजिस्ट्रेट को जरा भी शक हुआ तो पूरे मामले की जांच दोबारा भी हो सकती है। 31 जुलाई को मुस्कान ने बहु अकबरपुर गांव स्थित ससुराल में फांसी लगाई थी। मुस्कान के पिता की शिकायत पर बहु अकबरपुर थाने में शीलू बल्हारा समेत 4 के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पंचायत की 2 तस्वीरें देखिए:- पहले जानिए किन मांगों पर सहमति बनी… पंचायत के बाद ये कानूनी प्रक्रिया पूरी करनी होगी सरपंच प्रतिनिधि बोले- एक हफ्ते में FD करा देंगे गांव बहु अकबरपुर के सरपंच प्रतिनिधि सत्यवान ने कहा कि फरमाना गांव की पंचायत ने शीलू के बेटे के नाम एकेडमी की जमीन करवाने, मकान नाम करवाने, अन्य प्लाट नाम करवाने व 50 लाख की एफडी करवाने की बात कही है, जो मांग मान ली गई है। इसके लिए थोड़ा समय मांगा है। पूरी जिम्मेदारी पंचायत ने ले ली है। एक सप्ताह में एफडी करवा दी जाएगी। जमीन नाम करवाने में जो समय लगेगा, वो फरमाना गांव की पंचायत को बताया जाएगा। फरमाना गांव ने पूरा मान सम्मान रखा है। उनका एहसान कभी नहीं उतार सकते। जब तक गांव का खेड़ा रहेगा, तब तक गांव फरमाना की मिसाल रहेगी। —————- यह खबर भी पढ़ें… कबड्‌डी प्लेयर शीलू बल्हारा को ससुराल पक्ष ने माफ किया:रोहतक में पत्नी सुसाइड केस में 3 मांगों पर सहमति बनी; शिकायत वापस होगी रोहतक में कबड्डी प्लेयर शीलू बल्हारा की पत्नी मुस्कान बल्हारा के सुसाइड केस में मंगलवार को फरमाणा गांव में पंचायत हुई। पंचायत में मुस्कान के परिवार ने शीलू के परिवार को माफ कर दिया। (पूरी खबर पढ़ें)

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.