रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने जब विधानसभा का घेराव करने का प्रयास किया, तो पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की. जब प्रदर्शनकारी छात्र नहीं रुके और उग्र होने लगे, तो पुलिस ने बल प्रयोग करना शुरू किया. लाठीचार्ज किया गया, आंसू गैस के गोले दागे गए. प्रदर्शनकारी छात्रों ने जब पुलिस से पूछा कि उनपर लाठीचार्ज क्यों किया जा रहा है, तो एक पुलिसवाले का चौंकानेवाला बयान सामने आया, आप भी इसे सुनिए.

