भोजपुरी स्टार पवन कल्याण एक कार्यक्रम में थे, जहां उनके हजारों फैन मौजूद थे. इस दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ आया और पवन कल्याण के साथ सेल्फी लेने की जिद करने लगा. लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने इस शख्स को स्टेज से नीचे फेंक दिया. फैन के साथ हुआ, ये व्यवहार पवन कल्याण को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. पवन कल्याण ने इस फैन को स्टेज पर फिर बुलाया और उसके साथ सेल्फी ली.

