भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और BCCI के पूर्व अध्यक्ष सौरव गांगुली को जान से मारने की धमकी मिली है। कुरियर से भेजे गए धमकी भरे पत्र में सौरव समेत उनकी पत्नी डोना गांगुली और उनके स्टाफ को जान से मारने की बात कही गई। गांगुली परिवार ने कोलकाता के ठाकुरपुकुर पुलिस स्टेशन में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। पढ़िए पूरा लेटर लेटर में क्या लिखा? पुलिस के अनुसार सोमवार को बंगाल क्रिकेट संघ (CAB) के दफ्तर में एक कूरियर पैकेट पहुंचा। लिफाफा खोलने पर उसमें अंग्रेजी में लिखे दो पत्र मिले, जिनमें सौरव गांगुली, उनकी पत्नी डोना और उनके साथ काम करने वाले कर्मचारियों को ‘खत्म करने’ (जान से मारने) की सीधी धमकी दी गई थी। 6 महीने से मिल रहे थे लेटर, गांगुली ने नजरअंदाज किया गांगुली परिवार के सूत्रों के अनुसार, इस तरह के पत्र पिछले 6 महीने से लगातार मिल रहे थे। शुरुआती दिनों में परिवार ने इन्हें किसी सिरफिरे फैन या निजी नाराजगी जताने वाले व्यक्ति की हरकत समझकर नजरअंदाज कर दिया था। लेकिन सोमवार को आए पत्रों में बेहद आक्रामक और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था, जिसके बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत पुलिस से संपर्क किया गया। खबर हम लगातार अपडेट कर रहे हैं…


