पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के हलीशहर में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के काफिले पर हमला हुआ है. ममता बनर्जी ने बताया, ‘मेरी कार पर बड़े पत्थर से हमला हुआ. पत्थर गाड़ी के शीशे पर लगा. इससे मुझे चोट लग सकती थी. मेरी जान भी जा सकती थी. ये सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ. पुलिस ये सब मूकदर्शक बनकर देख रही थी.’

