स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज (Strait of Hormuz) को लेकर अमेरिका और ईरान के बीच तनातनी चरम पर है. अमेरिकी सीनेटर जेडी वेंस ने स्पष्ट किया है कि ईरान इस मार्ग पर कोई टोल टैक्स नहीं वसूलेगा, कमर्शियल जहाजों पर हमले बंद करेगा और वहां से समुद्री बारूदी सुरंगों (Mines) को तुरंत हटाएगा, ताकि तेल-गैस की आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहे. वहीं, ईरान ने कड़ा रुख अपनाते हुए हॉर्मुज को खोलने के लिए अमेरिका के सामने कड़े प्रतिबंध हटाने, पिछले 5 महीनों के युद्ध का हर्जाना देने और जब्त संपत्तियों को वापस करने जैसी बड़ी शर्तें रख दी हैं. इसी बीच, वाशिंगटन पोस्ट के हवाले से खबर है कि पेंटागन ने अमेरिकी रक्षा कंपनियों को 21 दिनों के भीतर हथियारों (विशेषकर लेजर गाइडेड मिसाइल और पैट्रियट मिसाइल इंटरसेप्टर) का उत्पादन व डिलीवरी तेजी से बढ़ाने का नया प्लान सौंपने का आदेश दिया है, क्योंकि 5 महीने से जारी जंग के कारण अमेरिका के पास हथियारों की कमी हो रही है.


