14वीं JPSC PT परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन लगातार जारी है. पिछले तीन दिनों से दो छात्र और दो छात्राएं आमरण भूख हड़ताल पर बैठी हैं. आंदोलनकारी छात्रों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सरकार ठोस निर्णय नहीं लेती, तब तक आंदोलन वापस नहीं लिया जाएगा.

