Hot Topics

2027 वनडे वर्ल्डकप क्वालिफायर 21 फरवरी से 23 मार्च तक:विजेता को मेन ड्रॉ में सीधी एंट्री; वेस्टइंडीज पर क्वालिफायर खेलने का खतरा

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

ICC ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप क्वालिफायर की डेट तय कर दी हैं। 10 टीमों वाला यह टूर्नामेंट अगले साल 21 फरवरी से 23 मार्च तक खेला जाएगा। हालांकि, इसकी मेजबानी किस देश में होगी, इसका फैसला अभी नहीं हुआ है। इस बार टूर्नामेंट का फॉर्मेट भी बदला गया है। नई व्यवस्था में विजेता को सीधी एंट्री मिलेगी ICC ने जुलाई में 2027 वर्ल्ड कप का नया फॉर्मेट जारी किया था। इसके तहत क्वालिफायर जीतने वाली टीम 14 टीमों वाले वर्ल्ड कप के मेन ग्रुप में सीधे पहुंचेगी। वहीं, दूसरे, तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें वर्ल्ड कप के पहले राउंड ‘सुपर सीरीज’ में खेलेंगी। यहां शीर्ष पर रहने वाली एक टीम मेन स्टेज की 12 टीमों में जगह बनाएगी।
वर्ल्ड कप 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक खेला जाएगा 2027 वनडे वर्ल्ड कप का आयोजन 4 अक्टूबर से 11 नवंबर तक साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया में होगा। टूर्नामेंट के मुकाबले 12 अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाएंगे। क्वालिफायर में 10 टीमें खेलेंगी क्वालिफायर में कुल 10 टीमें उतरेंगी। इनमें वनडे रैंकिंग में 30 सितंबर 2026 की कट-ऑफ डेट तक मेजबान साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को छोड़कर सबसे नीचे रहने वाले 2 फुल मेंबर देश शामिल होंगे। इनके अलावा CWC लीग-2 की टॉप-4 टीमें और वर्ल्ड कप क्वालिफायर प्लेऑफ से आने वाली 4 टीमें भी खेलेंगी। वेस्टइंडीज पर फिर क्वालिफायर खेलने का खतरा फिलहाल वेस्टइंडीज वनडे रैंकिंग में 10वें स्थान पर है। टीम को 30 सितंबर की कट-ऑफ डेट से पहले भारत के खिलाफ सिर्फ दो वनडे खेलने हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान और आयरलैंड के बीच होने वाली वनडे सीरीज के नतीजे भी रैंकिंग पर असर डालेंगे। अगर आयरलैंड 4-1 या 5-0 से सीरीज जीतता है और वेस्टइंडीज भारत के खिलाफ दोनों मैच जीत लेता है, तो उसके टॉप-8 में पहुंचने की संभावना बनी रहेगी। लेकिन अगर अफगानिस्तान सीरीज जीतता है, तो वेस्टइंडीज के लिए क्वालिफायर खेलना लगभग तय माना जा रहा है। 2023 में भी क्वालिफायर से बाहर हुआ था वेस्टइंडीज वेस्टइंडीज 2023 वनडे वर्ल्ड कप में भी जगह नहीं बना सका था। हरारे में खेले गए क्वालिफायर में उसे नीदरलैंड्स ने सुपर ओवर में हराया था। इसके बाद पहली बार वेस्टइंडीज वनडे वर्ल्ड कप से बाहर हो गया था।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.