ब्राजील के साओ पाउलो में एक केमिकल प्लांट में भीषण आग लग गई. आग इतनी भीषण थी कि कई किलोमीटर देर से आग की आसमान में उठी लपटें देखी जा सकती थीं. आग लगने के बाद कई धमाके हुए, जिससे घबराए लोग अपना घर छोड़कर भागने लगे. इस भीषण आग पर काबू पाने के लिए 30 दमकल गाड़ियां और 60 से ज्यादा दमकलकर्मी जुटे हुए हैं. बताया जा रहा है कि दमकल कर्मियों ने इस दौरान 150 से ज्यादा लोगों को बचाया.

