दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए बवाल के दौरान का एक नया वायरल वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में डीसीपी नई दिल्ली सचिन शर्मा और ज्वाइंट सीपी दीपक पुरोहित की कोकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता सौरभ दास और अभिषेक रांका से बातचीत हो रही है. पुलिस अफसर कह रहे है कि ये जगह इस तरह के प्रोटेस्ट कॉल के लिए नहीं है और ऑर्गेनाइजर्स ने कोई तैयारियां नहीं की है. भीड़ को कंट्रोल करने के लिए कोई वॉलंटियर नहीं है. आप भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कम से कम वालेंटियर्स तैनात करो. पुलिस ने इन्हें कई बार इसी तरह समझाया कि अगर आपने कुछ नहीं किया तो भीड़ कंट्रोल ने बाहर निकल जाएगी. डीसीपी सचिन शर्मा कह रहे हैं- ‘मैं आपसे कब से रिक्वेस्ट कर रहा हूं. इसमें क्रिमिनल एलिमेंट भी है.’
पुलिस के मुताबिक, 19 और 20 जुलाई को जब भीड़ बढ़ रही थी, तब इन्हें कई बार समझाया गया. ये भी बताया गया था कि भीड़ कैसे रिएक्ट करती है.

