Hot Topics

बांकीपुर में वोटों की गिनती जारी, क्‍या प्रशांत किशोर फतेह कर पाएंगे BJP का किला

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

बांकीपुर में वोटों की गिनती शुरू हो गई है. पटना के एएन कॉलेज में बनाए गए काउटिंग सेंटर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह 8 बजे शुरू हुई. पहले पोस्टल बैलेट की गिनती की जा रही है. साढ़े 8 बजे से ईवीएम की गिनती शुरू हो चुकी है. बांकीपुर, राजधानी का एक अहम इलाका है. यह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट थी. उनके राज्यसभा जाने के बाद यहां उपचुनाव हुआ. जिसमें बीजेपी की ओर से नीरज सिन्हा चुनावी मैदान में हैं. दूसरी ओर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर हैं. वहीं राजद से यहां रेखा गुप्ता मैदान में हैं. मुख्य मुकाबला इन्हीं तीन उम्मीदवारों में होना है. 30 जुलाई को यहां मतदान हुआ था. मतदान की रफ्तार को धीमी थी. बांकीपुर में महज 34.3 प्रतिशत वोटिंग हुई थी. आज सुबह से वोटों की गिनती होगी. बांकीपुर के साथ-साथ मध्य प्रदेश के दतिया और गुजरात के मांजलपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे भी आज आएंगे.

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.