गुजरात में मानसून का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है।. राज्य के 13 जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है, जबकि दक्षिण गुजरात सबसे ज्यादा प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है. सूरत, नवसारी और वलसाड में भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित किया है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सूरत में कल स्कूल बंद रखने का फैसला लिया गया है.

