उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महिला पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लखनऊ में भाजपा सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंकने की कोशिश की. तभी यूपी पुलिस के एक इंस्पेक्टर ने पुतले का एक हिस्सा छीन लिया और उसे लेकर भाग गए. कांग्रेस कमेटी की महिलाओं का कहना है कि कंगना ने देश की बेटियों को ‘गटर छाप’ कहकर उनका अपमान किया है. जिसके विरोध में पुतला दहन किया जा रहा था.

