Hot Topics

जरूरत की खबर- खाते हुए न करें ये 10 काम:पेट होगा खराब, बढ़ेगा मोटापा, आंतों की बीमारियों का रिस्क, जानें भोजन करने का बेस्ट तरीका

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

आजकल ज्यादातर लोग खाना खाते समय मोबाइल चलाते हैं या टीवी देखते हैं। खाने को गैरजरूरी काम मानकर उस बीच कोई और काम भी कर लेना चाहते हैं। लोगों को लगता है कि इससे समय बच रहा है, लेकिन यह आदत धीरे-धीरे उनकी सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। दरअसल, खाना खाते समय की गई कॉमन गलतियां डाइजेस्टिव सिस्टम को प्रभावित करती हैं। इससे मोटापा, एसिडिटी, गैस और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क बढ़ जाता है। डॉ. रोहित शर्मा के मुताबिक, खाना खाते समय फोकस खाने पर न रहने से लोग जरूरत से ज्यादा खाना खाते हैं और शरीर को पोषक तत्वों का पूरा फायदा भी नहीं मिलता। इसलिए आज ‘जरूरत की खबर’ में समझेंगे कि खाना खाने का सही तरीका क्या है। साथ ही जानेंगे कि- एक्सपर्ट: डॉ. रोहित शर्मा, कंसल्टेंट, इंटरनल मेडिसिन, अपोलो स्पेक्ट्रा हॉस्पिटल, जयपुर सवाल- ईटिंग हाइजीन की कॉमन गलतियां क्या हैं, जो लोग खाना खाते हुए करते हैं? जवाब- खाने खाते समय कुछ कॉमन गलतियां नहीं करनी चाहिए। ग्राफिक में देखिए- आइए इसे विस्तार से समझते हैं- गलती नंबर 1 खाते हुए रील्स देखना जब हम मोबाइल पर रील्स देखते हुए खाना खाते हैं, तो ब्रेन का फोकस खाने से हट जाता है। यहीं से समस्या शुरू होती है। पॉइंटर्स से इसका साइंस समझते हैं- खाते हुए रील्स देखने के नुकसान सही तरीका गलती नंबर 2 खाते हुए मोबाइल पर बात करना मोबाइल देखना एक तरह का डिस्ट्रैक्शन है, लेकिन मोबाइल पर बात करते हुए खाना उससे भी ज्यादा खतरनाक है। आइए समझते हैं- खाते हुए मोबाइल पर बात करने के नुकसान खाते समय खाने के अलावा और कोई भी काम करने का सबसे बड़ा नुकसान ये है कि फोकस खाने से हट जाता है। अब इसका नुकसान ओवरईटिंग से शुरू होकर लॉन्ग टर्म में पेट और पाचन से जुड़ी बड़ी हेल्थ कंडीशन तक पहुंच सकता है। फिलहाल इसके सारे नुकसान नीचे ग्राफिक में देखें- सही तरीका गलती नंबर 3 खाते हुए टीवी देखना टीवी देखते हुए खाना अक्सर ‘रिलैक्सेशन’ लगता है। लेकिन ये खाने को एक पैसिव एक्टिविटी बना देता है। खाते हुए टीवी देखने के नुकसान सही तरीका गलती नंबर 4 खाते हुए लैपटॉप पर काम करना ये आदत खासकर ऑफिस में और वर्क फ्रॉम होम में कॉमन है। यहां खाना एक ‘सपोर्टिंग टास्क’ बन जाता है। खाते हुए लैपटॉप पर काम करने के नुकसान सही तरीका गलती नंबर 5 बिना चबाए जल्दी-जल्दी खाना जल्दी-जल्दी तेज स्पीड में खाना अक्सर टाइम की कमी से जुड़ा होता है। लेकिन इसका असर सीधा मेटाबॉलिज्म पर पड़ता है। बिना चबाए जल्दी-जल्दी खाने के नुकसान इसके सारे नुकसान नीचे ग्राफिक में देखें- सही तरीका गलती नंबर 6 खड़े होकर खाना खड़े होकर खाने के नुकसान सही तरीका गलती नंबर 7 चलते-फिरते हुए खाना ये आदत आजकल ‘ऑन-द-गो लाइफस्टाइल’ में बहुत कॉमन है। लोग ऑफिस के रास्ते में रोल, सैंडविच, बरगर खरीद लेते हैं और चलते हुए खाते जाते हैं। लेकिन ये आदत बहुत नुकसानदायक है। इसे ऐसे समझिए- चलते-फिरते हुए खाने के नुकसान सही तरीका गलती नंबर 8 गुस्से या तनाव में खाना गुस्से, तनाव में खाने के नुकसान सही तरीका गलती नंबर 9 खाते हुए हुए बार-बार उठना ये आदत देखने में छोटी लगती है, लेकिन इसका असर बड़ा होता है। दरअसल- खाते हुए हुए बार-बार उठने के नुकसान सही तरीका गलती नंबर 10 खाना खाते हुए कोल्ड ड्रिंक पीना ये कॉम्बिनेशन बहुत कॉमन है, खासकर जब भी हम बाहर खाना खाने जाते हैं। कोल्ड ड्रिंक में हाई शुगर और गैस होती है, जो पाचन के नेचुरल प्रोसेस को डिस्टर्ब करती है। खाना खाते हुए कोल्ड ड्रिंक पीना के नुकसान इसके नुकसान नीचे ग्राफिक में देखें- सही तरीका खाने का आदर्श तरीका जीवन के सारे काम और दौड़भाग तो चलती ही रहेगी। इन सबके बीच से भोजन के लिए आधे घंटे का शांत समय निकालना कोई इतनी बड़ी डिमांड नहीं है, जो आसानी से पूरी न हो सके। नीचे ग्राफिक में देखें कि भोजन करने का आदर्श तरीका क्या है और उसे फॉलो करें। अंतिम बात याद रखें, खाना सिर्फ पेट भरने का जरिया नहीं है। यह शरीर को ऊर्जा और पोषण देने की प्रक्रिया है। इसलिए हम क्या खाते हैं, इसके साथ ये भी मायने रखता है कि हम कैसे खाते हैं। याद रखें, माइंडफुल ईटिंग यानी पूरे ध्यान और संतुलन के साथ खाना ही अच्छी सेहत की पहली शर्त है। …………….. जरूरत की ये खबर भी पढ़िए जरूरत की खबर- तमिलनाडु में रंगीन पापड़ पर बैन: सिंथेटिक कलर खतरनाक, किडनी-लिवर डैमेज का रिस्क, खरीदते हुए ध्यान रखें ये 6 बातें हाल ही में तमिलनाडु सरकार ने रंगीन पापड़ों (फ्राइम्स/कचरी) की बिक्री पर रोक लगा दी है। राज्य के फूड सेफ्टी डिपार्टमेंट ने जांच में पाया कि इनमें सिंथेटिक रंगों का इस्तेमाल हो रहा था, जो सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। विभाग ने इसे खासकर बच्चों की सेहत के लिए खतरा बताया है। पूरी खबर पढ़िए…

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.