पेपर लीक और नकल के मामलों पर सख्ती बढ़ाने के लिए संसद में लाया गया संशोधन विधेयक लोकसभा से पास हो चुका है और अब इसे राज्यसभा में पेश किया जाएगा. इससे पहले वर्ष 2024 में भी पेपर लीक और परीक्षा में धोखाधड़ी रोकने के लिए कानून बनाया गया था. हालांकि, नए संशोधन के जरिए इस कानून को और अधिक कठोर बनाने की कोशिश की गई है.


