Hot Topics

इलाहाबाद हाईकोर्ट से IPL क्रिकेटर यश दयाल को राहत:रेप केस में समन और ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को क्रिकेटर यश दयाल के खिलाफ निचली अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक लगा दी है। यश दयाल पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर रेप करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने गाजियाबाद की मजिस्ट्रेट कोर्ट की ओर से जारी समन और ट्रायल कोर्ट की पूरी कार्यवाही पर रोक लगा दी। जस्टिस संजय कुमार पचोरी की सिंगल बेंच ने यह आदेश यश दयाल की उस याचिका पर दिया, जिसमें उन्होंने पुलिस की चार्जशीट और ट्रायल कोर्ट के संज्ञान आदेश को चुनौती दी थी जुलाई 2025 में दर्ज हुआ था मामला गाजियाबाद पुलिस ने जुलाई 2025 में एक महिला की शिकायत पर यश दयाल के खिलाफ केस दर्ज किया था। महिला का आरोप है कि पांच साल के रिश्ते के दौरान क्रिकेटर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे। इससे पहले 15 जुलाई 2025 को हाईकोर्ट ने एफआईआर रद्द करने की याचिका पर दयाल की गिरफ्तारी पर रोक लगा दी थी। अब चार्जशीट दाखिल होने के बाद उन्होंने ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही को रद्द करने के लिए अलग से याचिका दायर की है। रिश्ता आपसी सहमति से था: यश दयाल याचिका में यश दयाल ने दावा किया है कि उनका रिश्ता शुरुआत से ही आपसी सहमति पर आधारित था और इसमें शादी का कोई वादा नहीं था। दयाल का तर्क है कि यह मामला ज्यादा से ज्यादा शादी के वादे से मुकरने का हो सकता है, न कि शादी के झूठे वादे का। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता ने खुद स्वीकार किया है कि शारीरिक संबंध 2021 में बने थे, जबकि शादी की बात बाद में हुई। क्रिकेटर ने यह भी कहा कि शिकायतकर्ता या किसी भी गवाह के बयान में शादी के आश्वासन का कोई जिक्र नहीं है। दयाल ने आरोप लगाया कि उनके मशहूर होने के बाद पैसे ऐंठने के लिए यह केस दर्ज कराया गया है। यश दयाल IPL में गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेल चुके हैं। वे 2026 सीजन में नहीं खेले, लेकिन आरसीबी के साथ अनुबंध में बने रहे। जयपुर में भी दर्ज हो चुका है केस याचिकाकर्ता की ओर से वकील रघुवंश मिश्रा और तनिष्क गोयल ने पक्ष रखा। गौरतलब है कि पिछले साल यश दयाल के खिलाफ जयपुर पुलिस ने भी पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था। IPL में 5 छक्के खाने के बाद चर्चा में आए थे दयाल यश दयाल पहली बार 2023 में चर्चा में आए थे, जब KKR के रिंकू सिंह ने उनके एक ओवर में 5 छक्के मारकर कोलकाता को जीत दिलाई थी। 27 साल के यश ने 2022 में गुजरात की ओर से डेब्यू किया था। तब उन्होंने 9 मैचों में 11 विकेट लेकर अपनी टीम को पहले ही सीजन में चैंपियन बनाया। 2024 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दयाल को अपने खेमे में शामिल किया। तब दयाल ने 15 विकेट झटके, इनमें एमएस धोनी का वह विकेट भी शामिल रहा, जो उन्होंने चिन्नास्वामी स्टेडियम में लिया था। उसी विकेट की बदौलत RCB ने प्लेऑफ में जगह बनाई थी। उस विकेट का इनाम यश दयाल को मेगा ऑक्शन में मिला, जब उन्हें RCB ने 5 करोड़ रुपए में रिटेन कर लिया। 2025 के 15 मैचों में 9.72 की इकोनॉमी से बॉलिंग करते हुए दयाल ने 13 विकेट लिए। —————————————— स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… गुलवीर 10,000m रेस में सिल्वर जीतने वाले पहले भारतीय:हरजिंदर को वेटलिफ्टिंग में सिल्वर, बॉक्सिंग में 3 पदक पक्के; कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को 12 मेडल भारतीय खिलाड़ियों ने ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 5वें दिन 2 सिल्वर मेडल जीत लिए। मंगलवार देर रात गुलवीर सिंह ने पुरुषों की 10 हजार मीटर की रेस में दूसरा स्थान हासिल किया। वे इस इवेंट में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बने। इससे पहले महिला वेटलिफ्टर हरजिंदर कौर ने कुल 227 किलो वजन उठाकर सिल्वर जीता। भारत के 3 मुक्केबाजों ने भी अपने मैच जीतकर मेडल पक्के कर लिए हैं। तीनों सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं। पूरी खबर

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.