एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने बयानों से विवाद खड़ा कर दिया है. कंगना ने एक मीडिया इंटरव्यू में मौजूदा युवा पीढ़ी को “गटर जनरेशन” और “गटर छाप” कहा. उन्होंने आरोप लगाया कि यह पीढ़ी जिम्मेदारी उठाए बिना सिर्फ आजादी का दिखावा करती है. कंगना के मुताबिक, ये लोग “पढ़ाई-लिखाई में बेकार, बदसूरत और भ्रष्ट” होते हैं और “अपना घर भी नहीं संभाल सकतीं”. उन्होंने कहा कि ड्रग्स लेना, शराब पीना और कई लोगों से संबंध बनाना इन्हें आजादी लगता है और ये लोग इसका गर्व से दिखावा करते हैं.

