Hot Topics

महिला क्रिकेट-श्रीलंका ने पाकिस्तान से पहली बार वनडे सीरीज जीती:तीसरे मैच में 8 विकेट से हराया, चमारी अटापट्टू का दोहरा प्रदर्शन

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ अपनी पहली बाइलैटरल वनडे सीरीज जीत ली है। उसने मंगलवार को तीसरे मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। यह पिछले 24 साल में पाकिस्तान के खिलाफ श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय वनडे सीरीज जीत है। शुरुआती झटकों से नहीं उबर पाया पाकिस्तान टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी के दूसरे ओवर में ही चेतना विमुक्ति ने पाकिस्तान के टॉप ऑर्डर को ध्वस्त कर दिया। महज दो ओवर के खेल में पाकिस्तान का स्कोर 10 रन पर 3 विकेट हो गया था। यहां से गुल फिरोजा और मुनीबा अली ने 68 रनों की साझेदारी कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन चमारी अटापट्टू ने फिरोजा को आउट कर इस साझेदारी को तोड़ दिया। पाकिस्तान 110 रन पर 4 विकेट से लड़खड़ाकर 146 रन पर 7 विकेट पर पहुंच गई। कप्तान फातिमा सना ने 41 रनों की पारी खेलकर टीम को 188 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। श्रीलंका से काविशा दिलहारी और चमारी अथापथु ने 3-3 विकेट लिए। पाकिस्तान की पूरी टीम 40वें ओवर में 187 रन पर सिमट गई। अटापट्टू और समरविक्रमा ने आसान बनाया लक्ष्य 188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की टीम ने शानदार शुरुआत की। हालांकि, पिछले मैच की शतकवीर विश्मी गुणरत्ने 7वें ओवर में आउट हो गईं, लेकिन कप्तान चमारी अटापट्टू ने आक्रामक बल्लेबाजी जारी रखी। अटापट्टू ने तस्मिया रुबाब के एक ओवर में तीन चौके और एक छक्का जड़ा। उन्होंने अपने वनडे करियर का 30वां 50 प्लस स्कोर पूरा किया। अटापट्टू के आउट होने के बाद हर्षिता समरविक्रमा और हसीनी परेरा ने मोर्चा संभाला। हसीनी परेरा ने अपने वनडे करियर का तीसरा अर्धशतक जड़ा। श्रीलंका ने 37.2 ओवर में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया और 76 गेंद शेष रहते मैच जीत लिया। समरविक्रमा प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए चमारी अटापट्टू को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। वहीं, हर्षिता समरविक्रमा को प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब मिला, जिन्होंने तीन मैचों में 173 रन बनाए और केवल एक बार आउट हुईं। इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने पाकिस्तान की लगातार चार सीरीज जीत के सिलसिले को भी तोड़ दिया। अब दोनों टीमों के बीच 31 जुलाई से दांबुला में टी-20 सीरीज शुरू होगी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.