Hot Topics

कॉमनवेल्थ गेम्स का पांचवां दिन:निरुपमा देवी सेरम और हरजिंदर कौर गोल्ड के लिए उतरेंगी; भारतीय खिलाड़ी 5 खेलों में चुनौती देंगे

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारतीय खिलाड़ी स्विमिंग, एथलेटिक्स, वेटलिफ्टिंग, बॉक्सिंग और पैरा स्विमिंग में चुनौती पेश करेंगे। टीम की सबसे ज्यादा उम्मीदें वेटलिफ्टिंग से रहेंगी। निरुपमा देवी सेरम महिला 63 kg और हरजिंदर कौर महिला 69 kg फाइनल में गोल्ड के लिए उतरेंगी। दिनभर में कुल 27 गोल्ड मेडल इवेंट्स होंगे। इनमें सबसे ज्यादा 10 स्विमिंग और पैरा स्विमिंग, 6 एथलेटिक्स और पैरा एथलेटिक्स, 5 आर्टिस्टिक जिम्नास्टिक्स, 3 वेटलिफ्टिंग और 3 लॉन बॉल्स एंड पैरा बॉल्स में होंगे। वेटलिफ्टिंग में दो भारतीयों पर नजर वेटलिफ्टिंग में शाम 6:30 बजे निरुपमा देवी सेरम महिला 63 kg फाइनल में उतरेंगी। इसके बाद रात 11 बजे हरजिंदर कौर महिला 69 kg फाइनल में गोल्ड के लिए चुनौती पेश करेंगी। स्विमिंग में साजन प्रकाश और श्रीहरि नटराज का सेमीफाइनल मैच स्विमिंग में दोपहर 3:26 बजे साजन प्रकाश पुरुष 50 मीटर बटरफ्लाई हीट्स में उतरेंगे। 4:41 बजे श्रीहरि नटराज पुरुष 100 मीटर बैकस्ट्रोक हीट्स खेलेंगे। वहीं 4:57 बजे कार्तिक बुडीगिना और अली इमाम पुरुष 50 मीटर फ्रीस्टाइल S13 हीट्स में हिस्सा लेंगे। क्वालिफाई करने पर कार्तिक और अली इमाम रात 11:37 बजे फाइनल खेलेंगे। वहीं साजन प्रकाश 12:50 बजे और श्रीहरि नटराज 1:33 बजे सेमीफाइनल में उतरेंगे। एथलेटिक्स में विशाल टीके और राजेश रमेश पर निगाहें एथलेटिक्स में शाम 4:30 बजे विशाल टीके और राजेश रमेश पुरुष 400 मीटर हीट्स दौड़ेंगे। रात 11:35 बजे पूजा सिंह महिला हाई जंप फाइनल खेलेंगे। वहीं 12:55 बजे गुलवीर सिंह पुरुष 10,000 मीटर फाइनल में पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे। बॉक्सिंग में भारत के 4 क्वार्टरफाइनल मुकाबले बॉक्सिंग में रात 10:30 बजे प्रीति पवार महिला 54 kg वर्ग के क्वार्टरफाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की बॉक्सर से भिड़ेंगी। 11 बजे प्रिया घंघास महिला 60 kg वर्ग के क्वार्टरफाइनल में स्कॉटलैंड की खिलाड़ी का सामना करेंगी। 11:30 बजे परवीन हुड्डा महिला 65 kg वर्ग के क्वार्टरफाइनल में इंग्लैंड की बॉक्सर से भिड़ेंगी। वहीं 12:15 बजे जदुमणि सिंह पुरुष 55 kg वर्ग और 1:30 बजे कपिल पोखरिया पुरुष 90 kg वर्ग के क्वार्टरफाइनल में उतरेंगे।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.