Hot Topics

वैभव सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले यंगेस्ट प्लेयर:सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड टूटा, इस साल टी-20 में 86 छक्के लगाए

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

भारत ने तीसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 35 रन से हराकर सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया। सबसे ज्यादा 151 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में यह अवॉर्ड जीतने वाले दुनिया के यंंगेस्ट खिलाड़ी बन गए। हरारे में सूर्यवंशी ने 49 गेंद पर 81 रन बनाए। वे प्लेयर ऑफ द मैच भी बने। सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में ऐसा करने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सूर्यवंशी इस साल टी-20 में भारत के लिए सबसे ज्यादा 86 छक्के लगा चुके हैं। IND Vs ZIM मैच के टॉप रिकॉर्ड्स-मोमेंट्स… 1. सूर्यवंशी ने पहला प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड जीता सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए। उन्होंने 15 साल 121 दिन की उम्र में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड तोड़ा। मुजीब 16 साल 328 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द सीरीज बने थे। 2. सूर्यवंशी प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले यंगेस्ट भारतीय सूर्यवंशी 15 साल 121 दिन की उम्र में प्लेयर ऑफ द मैच बने। वे इंटरनेशनल में यह अवॉर्ड जीतने वाले यंगेस्ट भारतीय बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा। सचिन ने 17 साल 112 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की थी। सूर्यवंशी ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे खिलाड़ी भी बने। सिएरा लिओन के एलुसिन तुरे इंटरनेशनल में प्लेयर ऑफ द मैच जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं। उन्होंने 15 साल 74 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था। 3. सूर्यवंशी की इंटरनेशनल में दूसरी फिफ्टी सूर्यवंशी ने 16 साल की उम्र से पहले इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 15 साल 121 दिन की उम्र में दूसरी फिफ्टी लगाई। उनके अलावा नेपाल के कुशल मल्ला ने 16 साल की उम्र से पहले एक बार 50+ स्कोर बनाया था। 4. सूर्यवंशी इस साल सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय सूर्यवंशी एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीयों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। वे इस साल सभी टी-20 मैच मिलाकर 86 छक्के लगाकर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। इस मामले में अभिषेक शर्मा पहले स्थान हैं। उन्होंने 2025 में 108 छक्के लगाए थे। टी-20 में कम से कम 100 छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों में सूर्यवंशी का प्रति बॉल सिक्स औसत सबसे बेहतर है। वे औसतन हर 5.21 बॉल पर छक्का लगाते हैं। बाकि खिलाड़ियों का रेशियों 7 से ऊपर है। 5. अभिषेक एक सीरीज में सबसे कम रन बनाने वाले भारतीय ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस सीरीज में सिर्फ 11 रन बनाए। वे तीन मैचों की टी-20 सीरीज में सबसे कम रन बनाने वाले भारतीय ओपनर बन गए हैं। उन्होंने शिखर धवन का अनचाहा रिकॉर्ड तोड़ा। धवन ने 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में 19 रन बनाए थे। 6. मयंक यादव ने तीसरी बार पारी की पहली गेंद पर विकेट लिया मयंक यादव टी-20 में पारी की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा बार विकेट लेने वाले भारतीयों में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उन्होंने भुवनेश्वर कुमार के रिकॉर्ड की बराबरी की। दोनों टी-20 में 3-3 बार यह कारनामा कर चुके हैं। 7. कप्तान सिकंदर रजा सातवीं बार शून्य पर आउट सिकंदर रजा टी-20 इंटरनेशनल में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं। वे बतौर कप्तान 7वीं बार शून्य पर आउट हुए। ऑस्ट्रेलिया के एरॉन फिंच 8 बार के साथ पहले स्थान पर हैं। यहां से टॉप मोमेंट्स… 1. सूर्यवंशी ने पहली ही गेंद पर चौका लगाया भारतीय पारी की पहली गेंद पर ही वैभव सूर्यवंशी ने चौका जड़ दिया। सिकंदर रजा ने फ्लाइटेड डिलीवरी डाली। सूर्यवंशी ने बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की। गेंद ने बल्ले का बाहरी किनारा लिया और शॉर्ट थर्ड मैन के पास से बाउंड्री के पार चली गई। 2. सूर्यवंशी ने 102 मीटर का छक्का लगाया 13वें ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने सिकंदर रजा की गेंद पर छक्का लगाया। रजा ने ओवर की तीसरी गेंद छोटी लेंथ डाली। सूर्यवंशी ने थोड़ा आगे निकले और सामने की ओर 102 मीटर लंबा सिक्स जड़ दिया। 3. इवांस ने सूर्यवंशी का शानदार कैच पकड़ा भारतीय पारी के 15वें ओवर में जिम्बाब्वे के फील्डर ब्रैड इवांस ने डाइव लगाकर शानदार कैच लपका। वेस्ली मधेवेरे की आखिरी गेंद पर सूर्यवंशी ने सामने की ओर शॉट लगाया। टाइमिंग ठीक नहीं हुई और गेंद लॉन्ग-ऑफ की ओर गई। वहां मौजूद ब्रैड इवांस ने आगे की ओर डाइव लगाकर बेहतरीन कैच पकड़ लिया। 4. ईशान ने आसान कैच छोड़ा, फिर गेंदबाज से माफी मांगी सातवें ओवर में भारतीय विकेटकीपर ईशान किशन ने आसान कैच छोड़ दिया। अशोक शर्मा के ओवर की दूसरी गेंद पर बेन करन ने स्लॉग शॉट लगाया। बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गेंद हवा में खड़ी हो गई। ईशान गेंद के नीचे आए। हालांकि गेंद उनके दस्तानों से छिटककर उनके सीने पर लगी और नीचे गिर गई। यह देखकर अशोक बेहद निराश हुए। इस दौरान ईशान ने हाथ दिखाकर गेंदबाज से माफी मांगी।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.