Hot Topics

चीन में कार-कैंपिंग’ का नया ट्रेंड, हाई-टेक ईवी बने ‘बेडरूम’:होटल का खर्च बचा रहे युवा; वीटूएल तकनीक से गाड़ियों में टीवी, किचन और एसी

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

चीन में इकोनॉमिक सुस्ती के बीच युवा महंगे विदेशी दौरों या 5-स्टार होटलों के बजाय वीकेंड पर कार-कैंपिंग को सस्ता और रोमांचक विकल्प मान रहे हैं। इस ट्रेंड ने चीन में मल्टी बिलियन डॉलर की एक नई कैंपिंग इकोनॉमी को जन्म दिया है। बजट के प्रति सचेत रहने वाले चीनी पर्यटक अब होटलों में भारी भरकम किराया चुकाने के बजाय हाई-टेक ईवी को ही ‘पहियों पर चलता-फिरता बेडरूम’ बनाकर कार-कैंपिंग कर रहे हैं। उत्तरी चीन के हेबेई प्रांत के रहने वाले दंपति जुन्या झेन और जी कुई ने साल 2023 में अपनी टीचिंग की नौकरी छोड़ दी और पूरे देश की यात्रा पर निकल पड़े। यह दंपति महीनों अपनी चीनी कार निर्माता कंपनी ग्रेट वॉल मोटर की हाइब्रिड एसयूवी ‘वेय लानशान’ में सोकर और सफर करके बिताता है। वे अपनी इस अनूठी रोड-ट्रिप और कार-कैंपिंग के कारनामों को सोशल मीडिया पर शेयर भी करते हैं। दिन के समय यह जोड़ा लगातार सफर में रहता है। वे गाड़ी चलाते समय लाइवस्ट्रीमिंग करते हैं, रास्ते में दोपहर का भोजन बनाते हैं और कार की पिछली सीटों को पूरी तरह से फ्लैट करके आरामदायक बिस्तर बनाकर झपकी लेते हैं। उनका सफर दक्षिण-पश्चिम चीन के बेहद लोकप्रिय पर्यटन स्थल युन्नान प्रांत से लेकर पास के तिब्बत के सुदूर और सुनसान इलाकों तक फैला हुआ है। लोग उनकी इस लाइफस्टाइल को बेहद पसंद कर रहे हैं। इस कपल के चीन के इंस्टाग्राम और टिकटॉक कहे जाने वाले प्लेटफॉर्म ‘शियाओहोंगशू’ और ‘दोयिन’ पर 5.7 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। चीन में तेजी से बढ़ते इस कल्चर न केवल महंगे होटलों का विकल्प तैयार किया है, बल्कि ऑटोमोबाइल सेक्टर में गाड़ियों की बिक्री का एक नया सेलिंग पॉइंट भी तय कर दिया है। चीनी ईवी निर्माता कंपनियां जैसे बीवाईडी, ली ऑटो, नियो, एक्सपेंग अपनी कारों में वी टू एल (व्हीकल-टू-लोड) फीचर दे रही हैं। इससे गाड़ी की बड़ी बैटरी एक विशाल पावर बैंक की तरह काम करती है। कार मालिक अपनी ईवी की बैटरी से इंडक्शन कुकटॉप, कॉफी मेकर, मिनी-फ्रिज, प्रोजेक्टर्स और इलेक्ट्रिक ग्रिल आसानी से चला सकते हैं। कार टेंट, कस्टम गद्दे और आउटडोर सिनेमा की बिक्री में उछाल इलेक्ट्रॉनिक्स वाहनों में मिलने वाले समर्पित ‘कैंपिंग मोड’ और विशाल बैटरी की मदद से बिना इंजन चलाए रात भर एसी और हीटर का इस्तेमाल करना संभव हो गया है। इस ट्रेंड ने एक पूरा नया इकोसिस्टम खड़ा कर दिया है। कारों के लिए कस्टम-फिटेड गद्दे, कार के पीछे लगने वाले टेंट, आउटडोर सिनेमा प्रोजेक्टर्स और फोल्डेबल किचन किट्स की बिक्री में उछाल आया है। अब चीन में कारें केवल रेंज या स्पीड के दम पर नहीं बिक रहीं, बल्कि इस बात पर बिक रही हैं कि वे ‘लाइफस्टाइल और एडवेंचर’ में कितनी मददगार हैं। चीनी ईवी कंपनियां इस “कार-कैंपिंग’ कल्चर को अपने विज्ञापनों का मुख्य हिस्सा बना रही हैं।

Tags :

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

About Us

Socialblize is your trusted destination for the latest news, trending stories, and insightful updates from India and around the world. We are committed to delivering fast, accurate, and unbiased news that keeps you informed every day.

Email Us: info@socialblize.com

Contact: +91-7976784661

Socialblize @2026. All Rights Reserved.